फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unemployed pharmacist's CM residence traveled, police arrested

रोजगार फार्मासिस्ट का सीएम आवास कूच, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 26 Aug 2021 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Unemployed pharmacist's CM residence traveled, police arrested
एकता विहार स्थित धरना स्थल पर बैठे फार्मासिस्टों को बरसात के दौरान लगा करंट जिसके बाद उनको दून अस - फोटो : DEHRADUN
नियुक्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे लगभग 200 बेरोजगार एलोपैथिक फार्मेसिस्ट को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के दौरान ज्यादा उग्र हो रहे 54 फार्मेसिस्ट को गिरफ्तारी के बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। जबकि, बाकी को चेतावनी देकर छोड़ा गया। वहां से फार्मेसिस्ट देर शाम फिर से धरनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

प्रशिक्षित बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट (एलोपैथिक) महासंघ के बैनर तले प्रदेशभर से पहुंचे फार्मेसिस्ट गत 19 अगस्त से एकता विहार, सहस्त्रधारा रोड स्थित धरनास्थल पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को फार्मेसिस्ट दिलाराम चौक पर एकत्र हुए और सीएम आवास कूच किया। पुलिस और प्रशासन ने हाथीबड़कलां में बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस और फार्मेसिस्ट के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बेरोजगार फार्मेसिस्ट मुख्यमंत्री से वार्ता का समय दिलाने की मांग पर अड़े थे। मूसलाधार बारिश के बीच धरना-प्रदर्शन से न्यू कैंट रोड और आसपास के संपर्क मार्गों पर लगे लंबे जाम से लोग परेशान हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने ज्ञापन देने को कहा, लेकिन फार्मेसिस्ट नहीं माने। विरोध बढ़ता देख प्रदर्शनकारी फार्मेसिस्ट को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

महासंघ के प्रदेेश अध्यक्ष महादेव गौड़ ने कहा कि सरकार इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड (आईपीएचएस) मानकों का हवाला देकर फार्मेसिस्ट के रिक्त पदों पर भर्ती से इनकार कर रही है। इससे बेरोजगार फार्मेसिस्ट में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान शैलेंद्र नौटियाल, लववीर, हरि प्रकाश, संजीव बलूनी, सुधीर, रविन्द्र सिंह, विनोद, रंजन, विक्रम, इंदु, मनोहर, संजीव, धनपाल, दीपक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री आवास कूच करने जा रहे फार्मासिस्टों को हाथीबड़कला में रोककर समझाती पुलिस। संवाद

मुख्यमंत्री आवास कूच करने जा रहे फार्मासिस्टों को हाथीबड़कला में रोककर समझाती पुलिस। संवाद- फोटो : DEHRADUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed