{"_id":"62b0c3d52c070d09780fe2c9","slug":"unemployed-diploma-students-traveled-to-cm-residence-city-news-drn41513185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार डिप्लोमा के छात्रों ने किया सीएम आवास कूच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार डिप्लोमा के छात्रों ने किया सीएम आवास कूच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक सेवा आयोग की ओर से सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता सिविल के 228 पदों के लिए जारी भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने की मांग को लेकर सोमवार को बेरोजगार डिप्लोमा छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। हालांकि, हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगा पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को रोक दिया।
इससे गुस्साए प्रदर्शनकारी छात्रों ने सड़क पर ही बैठकर कुछ देर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोमवार को बेरोजगार छात्र-छात्राएं गांधी पार्क के मुख्य गेट पर एकत्र हुए। जहां से प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी छात्र जुलूस की शक्ल में पैदल मार्च निकालते हुए सीएम आवास की ओर से बढ़े, लेकिन पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारी छात्रों को रोक दिया। इसके बाद बेरोजगार छात्रों ने सड़क पर ही धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
संदीप उनियाल ने कहा कि आयोग की ओर से कई विभागों में कनिष्ठ अभियंता के पद पर भर्ती निकाली गई थी। जिसके बाद त्रुटि का हवाला देकर सिंचाई विभाग के 228 पदों को वापस ले लिया गया, जबकि कनिष्ठ अभियंता यांत्रिकी के 48 पदों को अन्य विभागों के सभी पदों के साथ में विज्ञापन में विज्ञापित किया गया। कहा कि यह बेरोजगार छात्रों के साथ सीधा छलावा है। छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।