फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   underpass for indian military academy.

आईएमए कैंपस को जोड़ेगा अंडरपास

Fri, 09 Jan 2015 04:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 09 Jan 2015 04:39 PM IST
विज्ञापन
underpass for indian military academy.

दून के प्रेमनगर में आईएमए के दो परसिरों को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के नीचे के अंडरपास पर आखिरकार सैंद्धातिक सहमति बन गई है।

विज्ञापन


ओवरब्रिज का भी होगा निर्माण

अब केवल पैसा लगाने का मसला अटका है और इस पर 12 जनवरी को देहरादून में ही रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों के बीच बैठक होगी। आइएमए की कोशिश है कि अंडरपास के साथ-साथ उसके दो ओर ओवरब्रिज का भी निर्माण कर लिया जाए।
विज्ञापन


अपर सचिव लोक निर्माण विभाग अरविंद सिंह हंयाकी के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक में रक्षा और राज्मार्ग मंत्रालयों के बीच हुई बैठक में सैंद्धातिक सहमति बन गई है । अब 12 जनवरी को दून में ही दूसरी बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में राज्य की राष्ट्रीय राजमार्ग इकाई के अलावा रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परिवहन मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बैठक में यह तय होगा कि कौन सा मंत्रालय इस परियोजना के लिए पैसा देगा।

साउथ ब्लॉक और नार्थ ब्लॉक को आपस में जोड़ेगा
करीब 320 मीटर का यह अंडरपास प्रेमनगर में आइएमए के साउथ ब्लॉक और नार्थ ब्लॉक को आपस में जोड़ेगा। वर्तमान में पासिंग आउट परेड के दौरान आइएमए इस रास्ते पर यातायात डाइवर्ट कर देता है जिससे हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पिछले पांच साल से मामला चला आ रहा है। आइएमए सुरक्षा की दृष्टि से अंडरपास की मांग कर रहा है। प्रेमनगर के दोनो ओर आबादी का दबाव भी बढ़ता जा रहा है लिहाजा इस सड़क पर आईएमए केपास कई बार जाम की नौबत भी आ जाती है।


कुल परियोजना की लागत करीब 115 करोड़ रुपए है। रक्षा मंत्रालय यह भी चाहता है कि साउथ ब्लॉक की सीमा पर पंडितवाड़ी की तरफ से भी ओवरब्रिज बने। क्योंकि यहां भी आइएमए का परिसर भी सड़क के कारण बंट जाता है।

असल खींचतान इसी बात को लेकर भी है। राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय का कहना है कि सेना इस काम को अपने लिए कर रही है लिहाजा इसका पैसा रक्षा मंत्रालय थे। अंडरपास क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनना है लिहाजा इस पैसा राजमार्ग मंत्रालय वहन करने पर सहमत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed