फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Under the instructions of the Directorate of Urban

सर्वे के नाम पर आमजन का न हो उत्पीड़न : गुप्ता

Fri, 09 Aug 2024 04:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Under the instructions of the Directorate of Urban
Iडोर टु डोर सर्वे से पहले अधिकृत फर्म ने जनप्रतिनिधियों और लोगों के साथ की बैठकI
विज्ञापन




शहरी विकास निदेशालय के निर्देश के तहत नगरपालिका सभागार में जीआईएस बेस्ड प्रोपर्टी टैक्स मैपिंग के सर्वे को लेकर बैठक हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों, स्कूलों के प्रतिनिधियों और लोगों ने प्रतिभाग किया। अधिकृत फर्म की ओर से बताया गया कि शहर के ड्रोन सर्वे के बाद अब संपत्तियों का डोर टु डोर सर्वे किया जाएगा।



निवर्तमान पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि सर्वे कार्य पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। सर्वे के नाम पर आमजन का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने सवाल उठाया कि जिन लोगों ने अवैध कब्जा कर होटल, आवास बना दिए हैं तो क्या वो लोग भी अवैध भवन के स्वामी हो जाएंगे। कई बड़े संस्थानों ने ड्रोन सर्वे की अनुमति नहीं दी है तो उनका सर्वे पालिका या फर्म कैसे करेगी। कहा कि सर्वे के लिए पालिका प्रशासन को आम सहमति बनानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नही किया गया है।
विज्ञापन


नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने कहा कि नगर पालिका को डिजिटल किया जाना है, जिसके तहत संपत्तियों का सर्वे किया जाना है। इससे एक अप्रैल 2025 से के बाद लोग ऑनलाइन अपना टैक्स जमा, म्यूटेशन सहित अन्य कार्य कर पाएंगे। कहा कि सर्वे से अतिक्रमण करने वालों को मालिकाना हक नहीं मिलेगा। कहा सर्वे के बाद पालिका का टैक्स बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान ईओ राजवीर सिंह चौहान, ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल, भारत भूषण, जगजीत कुकरेजा, ललित मोहन काला, कर अधीक्षक विनय प्रताप सिंह, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जय प्रकाश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed