फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uncontrolled Bus Enter in Restaurant Hotel in tehri, Many People injured

टिहरी: कमानी टूटने से अनियंत्रित होकर होटल में घुसी बस, लोगों ने भागकर बचाई जान

Wed, 07 Oct 2020 08:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Oct 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled Bus Enter in Restaurant Hotel in tehri, Many People injured
होटल में घुसी बस - फोटो : अमर उजाला

चंबा से ऋषिकेश जा रही टीजीएमओ की एक बस की कमानी टूटने से वह बेकाबू होकर एक होटल के अंदर जा घुसी। बस में सवार चार यात्री चोटिल हो गए । गनीमत रही होटल में उस समय कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


होटल के बाहर खड़े लोगों ने भी भागकर किसी तरह जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नुकसान का जायजा लिया। बुधवार को एक बस चंबा से ऋषिकेश जा रही थी। बस में चालक-परिचालक सहित 22 लोग सवार थे। शाम करीब 3.15 बजे बस यहां मुख्य बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के समीप पहुंची।
विज्ञापन



वहां सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर बस की कमानी टूटने से बस अनियंत्रित  होकर एक होटल के अंदर घुस गई। गनीमत रही कि होटल के बाहर खड़े लोगों ने बस को देख लिया और वहां से भाग गए। बस में सवार लोगों को हल्की चोटें आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल का काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया

बाद में सभी लोग दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। होटल के अंदर बस घुसने से दुकान स्वामी शिव मोहन नेगी का काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। होटल के दो काउंटर और तीन शटर टूट गए हैं।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों में सुलह समझौता न होने पर पुलिस होटल स्वामी और बस चालक हनुमान सिंह को थाने ले गई। थानाध्यक्ष मनीष उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से नुकसान के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों के बीच वार्ता चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed