{"_id":"670184c39c83cbdf5404c53a","slug":"uncle-raped-his-niece-after-giving-her-drugs-dehradun-news-c-5-1-drn1030-518490-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: फूफा ने भतीजी को नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: फूफा ने भतीजी को नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
I
IIमोबाइल से बनाया अश्लील वीडियो, वायरल की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म
I
I
I
Iब्लैकमेल कर एक लाख रुपये व चेक लेने का आरोप, पुलिस को दी गई तहरीर
I
Iएक महिला ने रिश्ते के फूफा पर शादी समारोह में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि आरोपी ने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया है और उसे वायरल करने की धमकी देकर दो साल से दुष्कर्म करता आ रहा है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
I
I
I
Iसिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को झबरेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह पिछले आठ साल से मोहल्ला सोत में परिवार के साथ किराये पर कमरा लेकर रह रही है। करीब दो साल पूर्व वह अपने रिश्ते के फूफा निवासी गांव रामपुर के यहां एक शादी समारोह में गई थी। आरोप लगाया कि फूफा ने नशीला पदार्थ देकर उसे बेहोश कर दिया और दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि इस बीच उसने मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो भी बना लिया। इतना ही नहीं आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पिछले दो साल से दुष्कर्म करता आ रहा है।
I
Iआरोप लगाया कि इस बीच आरोपी ने ब्लैकमेल कर उससे दो बार में एक लाख रुपये और एक ब्लैंक चेक भी ले लिया। आरोपी लगातार उसका यौन शोषण कर रहा है और उसकी नाबालिग बेटियों पर भी गलत नजर है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में तहरीर आई है। दोनों पक्षों में कोई लेनदेन का मामला प्रकाश में आया है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
I
I
I
Iआरोपी की ऑडियो हो रही वायरल
I
Iमहिला ने जिस फूफा पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वह महिला से अश्लील बातें कर रहा है और उसपर संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।I