भांजे से नाराज होकर टंकी पर चढ़ा मामा, दो घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांजे से लेन-देन के विवाद को लेकर एक युवक ने बृहस्पतिवार शाम को पानी की टंकी पर चढ़कर जमकर हंगामा किया। वह भांजे से रकम न दिलाने की स्थिति में कूदकर जान देने की धमकी दे रहा था।
पत्नी और अन्य परिजनों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, मगर वह नहीं माना। पुलिस ने जैसे-तैसे समझाकर उसे नीचे उतारा। पुलिस ने युवक का शांति भंग में चालान कर दिया है।
नेहरू कालोनी निवासी मोहित बिष्ट का अपने भांजे रोहित सुनियाल से रुपये का लेन-देन का विवाद चल रहा है। भांजे के फोन न उठाने से नाराज मोहित शाम सवा पांच बजे के करीब सी ब्लाक स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया।
आसपास के लोगों ने परिजनों के साथ पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर आ गई। मोहित बिष्ट भांजे को बुलाकर रकम वापस कराने की मांग कर रहा था, वह ऐसा न होने की स्थिति में टंकी से कूदने की धमकी दे रहा था।
इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया कि करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा जा सका। मामा-भांजे के बीच एक लाख रुपये को लेकर विवाद है। आरोपी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।