फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uma personal attack on harish rawat

'उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की असली पत्नी गायब है'

Tue, 06 May 2014 10:00 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 06 May 2014 10:00 AM IST
विज्ञापन
uma personal attack on harish rawat

भाजपा नेत्री व उत्तराखंड की चुनाव प्रभारी उमा भारती ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर पर्सनल अटैक किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरीश की असली पत्नी बसंती देवी गायब है। यदि 48 घंटे के भीतर बसंती देवी का पता नहीं चला तो वह देहरादून में ही धरने पर बैठेंगी।

पढ़ें, केदारनाथ यात्राः केदारघाटी में फिर डरा रहा मौसम

उमा ने कहा कि हरीश रावत की असली पत्नी बसंती देवी है और हरिद्वार से जो चुनाव लड़ने वाली कथित पत्नी है। उन्होंने कहा कि मुझे हरीश की असली पत्नी की चिंता हो रही है। मुझे आशंका है कि उसके वजूद को मिटाने की कोशिश होगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री होकर कानून के साथ खिलवाड़

uma personal attack on harish rawat

पत्रकारों से बातचीत में उमा भारती ने कहा कि हरीश रावत मुख्यमंत्री होकर कानून के साथ खिलवाड़ करते है।

उन्होंने देहरादून में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 20 मार्च को फार्म-6 भरा। और, आठ अप्रैल को अल्मोड़ा की रानीखेत विधानसभा सीट की मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फार्म-7 भरा।

तस्वीरों में देखें, भक्तों के ‌लिए खुला भगवान बदरीनाथ का द्वार

वह 18 दिन तक दोनों जगह वोटर बने रहे यह एक अपराधिक कृत्य है। नैतिक तौर पर हरीश को इसके लिए इस्तीफा देना चाहिए।

जबकि मतदाता सूची में स्थान परिवर्तन कराने के लिए आयोग का फार्म-8 का प्रोविजन है। हरीश ने फार्म-6 व 7 दोनों का दुरुपयोग कर निर्वाचन के कानूनों के साथ खिलवाड़ किया।

'बसंती देवी को तलाशे वर्ना धरने पर बैठूंगी'

uma personal attack on harish rawat

संवेदनशील बात यह है जिस दिन हरीश व उनकी कथित पत्नी रेणुका रावत ने अपने नाम कटवा लिए और किसी अज्ञात व्यक्ति संजय रावत ने निर्वाचन विभाग को बसंती देवी के संबंधित मतदान केंद्र से गायब होने की सूचना दी गई।

हरीश व उनकी कथित पत्नी रेणुका ने तो देहरादून में वोट बनवा लिया लेकिन बसंती देवी गायब है।

पढ़ें, एक ही मोहल्ले के 25 लोगों ने किया महिला का उत्‍पीड़न

उमा ने कहा कि हरीश व रेणुका के फर्जी तरीके से दो स्थानों वोटर बने रहने की शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की है और हरीश की असली पत्नी बसंती देवी के गायब होने की शिकायत डीजीपी से की है।

डीजीपी 48 घंटे में बसंती देवी को तलाशे वर्ना मैं धरने पर बैठूंगी।

विज्ञापन

'मोदीजी की पत्नी जसोदाबेन भी गायब रहीं'

uma personal attack on harish rawat

कई दशकों तक गुजरात में मोदी जी की पत्नी जसोदाबेन गायब रही, तब उमा भारती को चिंता नहीं हुई। तब नैतिकता घास चरने चली गई थी। अब चुनाव से पहले पब्लिसिटी स्टंट करने से कुछ नहीं होता।
- राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी

उमा भारती का बयान हार की बौखलाहट का नतीजा है। किसी का चरित्र हनन करने से चुनाव नहीं जीते जाते, दम है तो चुनाव मैदान में दिखाओ। व्यक्तिगत आरोप लगाने से पहले उमा अपने अतीत भी झांक ले। क्योंकि कांग्रेस अपनी लक्ष्मण रेखा पार नहीं करना चाहती। यदि हमारी जुबान खुली तो हंगामा खड़ा हो जाएगा।
- सुरेंद्र कुमार, कांग्रेस प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी

शिकायत मिलती है तो जांच होगी। वैसे भी यदि कोई व्यक्ति दो स्थानों पर मतदाता है और मतदान दिवस से पहले ही उक्त व्यक्ति एक स्थान से नाम कटवा लेता है तो अपराध नहीं बनता। फिर भी जांच करा ली जाएगी।
- राधा रतूड़ी, सीईओ उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed