फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uma bharti visit dharu devi temple

धारीदेवी से लिपटकर भावुक हो गईं उमा

Wed, 29 Jan 2014 08:48 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 29 Jan 2014 08:48 PM IST
विज्ञापन
uma bharti visit dharu devi temple

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं उमा भारती व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक पूजा-अर्चना और आपदा से उत्तराखंड के उबरने की प्रार्थना के लिए धारी देवीभाजपा नेत्री पहुंचे।

विज्ञापन


जीवीके कंपनी की ओर से लाई गई कृत्रिम शिला से लिपटकर उमा भारती भाव विह्वल हो उठी। वहीं, मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे भक्तों के लिए हुई अव्यवस्था पर वे पुलिस, प्रशासन और पुजारियों पर जमकर बरसी।
विज्ञापन


अव्यवस्था पर जताई नाराजगी
गंगा समग्र अभियान के तहत धारी देवी पहुंची भाजपा नेत्री उमा भारती व पूर्व मुख्यमंत्री डा. निशंक ने अस्थायी मंदिर परिसर में आने-जाने के लिए एक ही रास्ता होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस, प्रशासन और पुजारियों को जानकारी होने के बावजूद दर्शनार्थियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई।

पुजारियों से हार गईं
उमा भारती ने कहा कि कई बार परियोजना की निर्माणदायी कंपनी एवं सरकार से वार्ता कर धारी देवी की शिला को नहीं डुबाए जाने की गुहार लगाई गई थी। किसी भी सरकार या कंपनी में यह दम नहीं था कि वह जनता के विरोध के बावजूद मंदिर को उठाने में कामयाब हो पाते।

लेकिन जो पुजारी वर्षोँ से मंदिरों की रक्षा में खड़े रहे हैं, वे ही धारी देवी को उसके स्थान से उठाकर ले आए तो क्या हो सकता था।

ड्राई वेल बनाने की मांग
उन्होंने कहा कि अभी भी धारी देवी मंदिर की पूर्व शिला के चारों ओर दीवार बनाकर ड्राई वेल बनाया जाना चाहिए।

इस मौके पर उन्होंने धारी देवी मंदिर में आने-जाने के दो अलग-अलग रास्ते बनाए जाने के साथ ही एक हॉल की व्यवस्था के लिए भी पुजारियों से कहा।

गाया भजन
मंगलवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे श्रीनगर पहुंची मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने धारी देवी मंदिर में पहुंचकर पूजा की थी। इस मौके पर उन्होंने तीन भजन भी गाए।


भीड़ में बेहोश हो गई महिला
बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ में दम घुटने से एक महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। उमा भारती की नाराजगी के बाद पुलिस टीम और आयोजक महिला को खुले में ले गए, जहां वह होश में आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed