{"_id":"bdec3946d395a9c3e7a48f8b90515625","slug":"uma-bharti-target-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमा ने दी राहुल को नसीहत, छोड़ें परिवार का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमा ने दी राहुल को नसीहत, छोड़ें परिवार का गुणगान
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 28 Jan 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून के नगर निगम टाउन हाल में ‘गंगा संवाद’ कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को नसीहत दी है कि वह पिछले तीन साल में किए विकास कार्यों की जानकारी देश को दें।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत में उमा ने कहा कि राहुल विकास की बातें छोड़कर अपने परिवार का गुणगान करना शुरू कर देते हैं। देश को गुणगान की नहीं, विकास की जरूरत है।
गंगा किनारे बनेंगी निगरानी चौकी
भाजपा नेता उमा भारती ने कहा कि उन्हें विकास विरोध बताया जाता है, जबकि ऐसा है नहीं। वह चाहती हैं कि पहाड़ों का विकास हो और साथ ही गंगा की निर्मलता भी बनी रहे। उन्होंने बताया कि गंगा की निर्मलता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए गंगोत्री से ऋषिकेश तक गंगा चौकियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
इन चौकियों में सेवानिवृत्त बुजुर्गों को प्रभारी का जिम्मा दिया जाएगा। समग्र गंगा अभियान के तहत यह काम किया जाएगा।
उमा ने बताया कि उनका सपना है कि गंगा की निर्मलता बनाए रखने के लिए धरासू से देवप्रयाग तक एक सुरंग बनाई जाए। इसमें गंगा की एक धारा अलग से बहे। बताया कि अभी इस पर शोध किया जा रहा है कि कहीं सुरंग में भी गंगा की धारा अपवित्र तो नहीं होगी।
विज्ञापन