फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uma bharti statement on baba ramdev.

बोली उमा, 'बाबा रामदेव की कृपा से ही बनी मंत्री'

Sat, 21 Mar 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Mar 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
uma bharti statement on baba ramdev.

उत्तराखंड में नववर्ष महोत्सव में पहुंची केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने ये कहकर सबको चौंका दिया कि वे बाबा रामदेव के आशीर्वाद से सांसद और केंद्रीय मंत्री बनी हैं। देवभूमि के पूरे क्षेत्र को मां पार्वती का बताते हुए उन्होंने कहा कि केवल उन्हीं जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा, जिनमें नदी की धारा अविरल बहती रहे।

विज्ञापन


उनके मंत्रालय ने गंगा की सफाई के लिए योजना तैयार कर ली है, जिसे 26 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मुख रखा जाएगा। इस बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


उमा भारती ने कहा कि उन्होंने आपदा के बाद की स्थितियों से निपटने के लिए मुख्यमंत्री को पूरी मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने पतंजलि महिला योग समिति की तीन सूत्री मांग पत्र पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गढ़वाली में सभी महिलाओं के परिवारों की कुशलता की के लिए ‘राजि रै तेरू कुटंब-परिवार, राजि रै तेरू घरबार’ कहकर कामना की तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।

रामदेव बोले, 'योग से ही है मेरी पहचान'

uma bharti statement on baba ramdev.

बाबा रामदेव ने शनिवार को यहां कहा कि उनका जन्म मैदानी क्षेत्र में हुआ, लेकिन उनकी आध्यात्मिक जन्मभूमि उत्तराखंड है। उन्होंने जनता से आर्थिक गुलामी से मुक्त होने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

कहा कि कर्म ही धर्म के मूलमंत्र को अपनाते हुए उत्तराखंड और देश के विकास के लिए एक हों। नैतिक मूल्यों के साथ नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाकर सुसंस्कृत समाज का निर्माण हो सकता है।

बाबा ने कहा कि उनकी पहचान योग से है, लेकिन कभी-कभी वे दूसरे लोगों को सुधारने के लिए भी सक्रिय हो जाते हैं। कहा कि पहाड़ को शराब मुक्त करने के लिए सबको संकल्प लेना होगा। भारतीय नववर्ष के शुभारंभ पर नगरासू में आयोजित महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर योगगुरु ने ये बातें कहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed