फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uma bharti praised congress CM Harish Rawat works.

कांग्रेसी CM के काम की मुरीद हुई उमा, जमकर की तारीफ

Wed, 21 Oct 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 21 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
uma bharti praised congress CM Harish Rawat works.

आपदा के बाद केदारनाथ धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों को देखकर केंद्रीय मंत्री उमा भारती इतना खुश हुईं कि उन्होंने राज्य के सीएम की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनके न मनभेद हैं और न मतभेद। अच्छे काम की तारीफ करने में गुरेज नहीं होनी चाहिए। उन्होंने केदारनाथ की तर्ज पर देश के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी काम करने की जरूरत बताई।

विज्ञापन


यहां पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि विषम परिस्थितियों में केदारनाथ धाम में काम किए जा रहे काम बेमिसाल है।

कहा कि जून 2013 में में आई आपदा से निपटना आसान नहीं था। बावजूद अब भी कुछ विषयों पर गंभीर होने की जरूरत है। मूलभूत जरूरतों को प्राथमिकता से पूरा करना होगा।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने खोलकर रखी है झोली: उमा

uma bharti praised congress CM Harish Rawat works.

कहा, केंद्र राज्य सरकार की हरसंभव मदद के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झोली खोलकर रखी है। राज्य सरकार को जितना चाहे, ले ले। लेकिन धरातल पर काम दिखने चाहिए।

उत्तराखंड राज्य प्रकृति की नेमतों और धार्मिक धरोहरों से संपन्न है। ऐसे में तीर्थाटन व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तर पर योजना बननी चाहिए। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर और संगम पर पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। बाद में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने सड़क मार्ग से धारी देवी के लिए प्रस्थान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed