{"_id":"58a1d3e14f1c1b5f37d84c9d","slug":"uma-bharti-in-uttarakhand-for-election-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया को गंगा में बहा देंगे : उमा भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफिया को गंगा में बहा देंगे : उमा भारती
ब्यूरो / अमर उजाला, रायवाला
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
उमा भारती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भ्रष्ट और अवैध खनन माफिया की सरकार बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीएम हरीश रावत का ध्यान विकास कार्यों पर नहीं खनन पर अधिक रहा है। कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों से तंग आकर उत्तराखंड की जनता पहले से ही परिवर्तन का मन बना चुकी थी। 11 मार्च को मतगणना होने के साथ ही उत्तराखंड कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। सत्ता में आने के बाद भाजपा खनन माफिया को गंगा में बहाने का काम करेगी।
भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती ने सोमवार को हरिपुरकलां और छिद्दरवाला में ऋषिकेश भाजपा प्रत्याशी प्रेम चंद अग्रवाल के समर्थन में दो अलग-अलग चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। कहा पिछले पांच सालों में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में विकास के कार्य किए यह सीएम को स्पष्ट करना चाहिए। उत्तर प्रदेश में सपा के साथ गठबंधन पर कांग्रेस की कार्य शैली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान मुजफ्फनगर कांड की घटना को अंजाम देने वाली पार्टी का साथ देकर कांग्रेस ने यह साबित कर दिया है कि वह उत्तराखंड की विरोधी है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य बनाया। प्रधानमंत्री मोदी ही अब इस राज्य को संवारने का काम करेंगे।
विज्ञापन
कहा यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने में केंद्र सरकार सहयोग करेगी। नोटबंदी से देश में भ्रष्टचार और आंतकवाद का खात्मा होगा। नमामि गंगे योजना के तहत 20 करोड़ की धनराशि स्वीकृत है। गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए जल्द ही बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
भाजपा प्रत्याशी और विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि 10 साल में प्रत्येक गली और और घर तक उन्होंने सड़क, सीसी मार्ग ओर नाली पहुंचाने का काम किया है। 10 साल में मैने किसी की जमीन कब्जाने, भूमि की दलाली करने, किसी को धमकाने और ठेकेदारी दिलाने का काम नहीं किया।
गरीब, मजदूर और कार्यकर्ताओं से हाथ और गले मिलने के बाद मैंने साबुन से हाथ नहीं धोया यही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, सत्येद्र धमांदा, शिवानी भट्ट, राजपाल नेगी, संजीव चौहान, सोबन सिंह कैंतुरा, विनोद भट्ट, सर्वेश गौड़, जगदीश भटकोटी, जीवन जोशी आदि उपस्थित रहे है।