{"_id":"8bb8d65b5e612b62d8099f82fc337574","slug":"uma-bharti-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकमान जहां कहेगा वहीं से लड़ूंगी चुनाव : उमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकमान जहां कहेगा वहीं से लड़ूंगी चुनाव : उमा
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 12 Jan 2014 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेत्री उमा भारती ने हरिद्वार में कहा कि आम आदमी पार्टी से भाजपा को कोई खतरा नहीं हैं। पार्टी हाईकमान जहां से उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने का आदेश करेगी, वहीं से वह चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
विवेकानंद जयंती के कार्यक्रम में बोलीं
रविवार को हरिद्वार के दिव्य प्रेम मिशन में स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमा भारती ने कहा, अंग्रेजों ने भारत में छल से राज किया।
विज्ञापन
अंग्रेजों की मानसिकता वाले लोग आज सत्ता पर भी काबिज हैं। इनके खात्मा के लिए जनता का अब एकजुट होना होगा।
वैज्ञानिक तरीके से हो खनन
मनेरी भाली परियोजना बंद करने के संबंध में उमा ने यूपीए और एनडीए की सहमति बताई। गंगा में हो रहे अवैध खनन पर उन्होंने कहा कि गंगा में खनन जरूरी है लेकिन वैज्ञानिक तरीके से होना चाहिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उमा भारती ने दिव्य प्रेम मिशन की ‘सेवा ज्योति पत्रिका’ का विमोचन किया। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, कृष्ण गोपाल, आशीष गौतम, संजय चतुर्वेदी, प्रशांत सिंह, विधायक मदन कौशिक, विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, संगीत सोम, रामनाथ आदि उपस्थित रहे।
माफी मांगें राहुल
अमेठी (यूपी) में आप के सदस्य कुमार विश्वास पर काली स्याही फेंकने के मामले में उमा भारती ने कहा कि कोई आदमी कहीं भी जा सकता है। यदि कुमार विश्वास पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में काली स्याही फेंकी गई है तो राहुल को माफी मांगनी चाहिए।