{"_id":"5dd4b0ee8ebc3e54893c5307","slug":"uma-bharti-discharge-from-himalayan-hospital-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती को मिली अस्पताल से छुट्टी, जहां से रवाना हुईं ऋषिकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती को मिली अस्पताल से छुट्टी, जहां से रवाना हुईं ऋषिकेश
Wed, 20 Nov 2019 09:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 20 Nov 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पांव में फ्रैक्चर होने के कारण हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराई गईं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती को मंगलवार को सीटी स्कैन कराने के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया गया कि इसके बाद वह ऋषिकेश चली गईं। हिमालयन अस्पताल के डॉ. विजेंद्र चौहान और डॉ. राजेश माहेश्वरी ने बताया कि उमा भारती का सीटी स्कैन कराने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के पांव में फ्रैक्चर आ गया है। सोमवार को उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया। वह 24 घंटे तक चिकित्सकों की निगरानी में रहीं। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश के पास गरुड़चट्टी में साध्वी उमा भारती का पैर फिसल गया था। अधिक दर्द होने के कारण उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन