{"_id":"cc623bd85121e1dbb694ac7c84979a36","slug":"uma-bharti-and-dhari-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारी देवी से माफी मांगेंगी उमा भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारी देवी से माफी मांगेंगी उमा भारती
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 28 Jan 2014 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा उपाध्यक्ष उमा भारती ने श्रीनगर में धारी देवी मंदिर अपलिफ्टमेंट प्रोजेक्ट पर गंभीर सवाल उठाए। कहा कि उन्होंने प्रदेश सरकार को बताया था कि तीस करोड़ रुपये खर्च कर धारी देवी मंदिर को शिफ्ट करने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश और कर्नाटक में इस तकनीक का प्रयोग किया जा चुका है। लेकिन बांध निर्माण कर रही कंपनी ने डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर सब ‘मैनेज’ कर लिया।
उमा ने कहा कि मंदिर के पुजारियों ने भी उनका सहयोग नहीं किया, लेकिन धारी देवी ने सबको माफ कर दिया। उमा ने कहा कि केदारनाथ मंदिर में आपदा मंदिर को शिफ्ट करने के कारण नहीं आई। कहा कि कोई मां अपने लाडलों की जान नहीं लेती।
विज्ञापन
धारी देवी मंदिर में होगा भजन
उमा भारती बुधवार को धारी देवी मंदिर में सैकड़ों महिलाओं के साथ भजन करेंगी। बताया कि वह मां से माफी मांगेंगी कि उनके मंदिर के साथ छेड़छाड़ की गई।