{"_id":"64af0bdcfb10991dad04ab95","slug":"ultrasound-closed-for-a-week-in-opd-and-ipd-of-doon-hospital-dehradun-news-c-5-drn1005-198609-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दून अस्पताल की ओपीडी और आईपीडी में एक हफ्ते के लिए अल्ट्रासाउंड बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दून अस्पताल की ओपीडी और आईपीडी में एक हफ्ते के लिए अल्ट्रासाउंड बंद
विज्ञापन
दून अस्पताल में एक बार फिर गर्भवती महिलाओं को छोड़कर ओपीडी और आईपीडी के मरीजों के अल्ट्रासाउंड की जांच सुविधा एक सप्ताह के लिए बंद हो गई है। अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट चोटिल हो गए हैं। उनके मेडिकल अवकाश पर जाने से अन्य मरीज अल्ट्रासाउंड नहीं होने से परेशान हैं।
दून अस्पताल में तीन रेडियोलॉजिस्ट हैं। इनमें डॉ. सुबोध नौटियाल गर्भवती महिलाओं और डॉ. अवंतिका रमोला आईपीडी के मरीजों के अल्ट्रासाउंड करते हैं। डॉ. एसपी कुड़ियाल ओपीडी में मरीजों के अल्ट्रासाउंड करते हैं और निजी कंपनी से अनुबंध पर हैं। डॉ. अवंतिका मातृत्व अवकाश पर हैं। जबकि डॉ. एसपी कुड़ियाल चोटिल होने से मेडिकल अवकाश पर हैं। ऐसे में सामान्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। अन्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड करवाए जाने के लिए कोरोनेशन अस्पताल से डॉ. मनोज उप्रेती को बुलाया गया था। लेकिन उनके अस्पताल के दूसरे रेडियोलॉजिस्ट भी चोटिल हो गए हैं। जिससे डॉ. मनोज उप्रेती भी दून अस्पताल नहीं आ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक एक सप्ताह के लिए ओपीडी के अल्ट्रासाउंड रोक दिए हैं।
रेडियोलॉजिस्ट की सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहा अस्पताल
दून अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद खाली हैं। सैलरी कम होने की वजह से रेडियोलॉजिस्ट नहीं आ रहे हैं। वहीं निजी अस्पताल में उन्हें अधिक सैलरी मिलती है। अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. धनंजय डोभाल ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट की सैलरी बढ़ाने के लिए शासन से मांग की जा रही है। अस्पताल में सिर्फ एएनसी के अल्ट्रासाउंड चल रहे हैं। आयुष्मान मरीजों को निजी सेंटर भेजा जा रहा है। ओपीडी और आईपीडी के मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं।