{"_id":"6501f4f8022b546d560f0cb8","slug":"uksssc-released-forest-inspector-recruitment-2023-final-result-292-candidates-selected-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UKSSSC: वन दरोगा भर्ती का परिणाम जारी, 292 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, छह का सत्यापन रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKSSSC: वन दरोगा भर्ती का परिणाम जारी, 292 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, छह का सत्यापन रुका
Wed, 13 Sep 2023 11:16 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:16 PM IST
सार
UKSSSC News: सत्यापन में 18 ओबीसी अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों में कमियां पाई गईं, जिससे उन्हें रिजल्ट में शामिल नहीं किया गया। 292 चुने गए अभ्यर्थियों की चयन सूची वन विभाग को भेज दी गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने 316 पदों के लिए ये परीक्षा कराई थी, जिसमें से 18 ओबीसी अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र स्पष्ट नहीं पाए गए। छह अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन नहीं हो पाए।
विज्ञापन
आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, वन दरोगा भर्ती के लिए 11 जून को लिखित परीक्षा हुई। कुल पदों के सापेक्ष 615 को शारीरिक मापजोख के लिए बुलाया गया था। 256 का अभिलेख सत्यापन तीन से 11 अगस्त और 359 की शारीरिक दक्षता परीक्षा सात व आठ अगस्त को कराने के बाद अभिलेख सत्यापन हुआ।
विज्ञापन
Woman Home Guard Recruitment: बागेश्वर में शुरू हुई भर्ती, पहले दिन 250 महिला अभ्यर्थी हुईं शामिल
विज्ञापन
सत्यापन में 18 ओबीसी अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों में कमियां पाई गईं, जिससे उन्हें रिजल्ट में शामिल नहीं किया गया। 292 चुने गए अभ्यर्थियों की चयन सूची वन विभाग को भेज दी गई है। करीब छह का सत्यापन डेंगू व अन्य कारणों से नहीं हो पाया है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया, यह परिणाम हाईकोर्ट में दायर याचिका पर आने वाले आदेश के अधीन होगा।