फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC paper leak case junior assistant posted in polytechnic arrested

UKSSSC: पेपर लीक मामले में 32 वीं गिरफ्तारी, एसटीएफ ने धामपुर में नकल कराने वाले आरोपी को हरिद्वार से पकड़ा

Fri, 02 Sep 2022 11:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 02 Sep 2022 11:09 PM IST
सार

पेपर लीक मामले में शुक्रवार को 32 वीं गिरफ्तारी हुई। एसटीएफ ने टिहरी के हिंदोलखल पॉलिटेक्निक में तैनात कनिष्ठ सहायक राजबीर को हरिद्वार से गिरफ्तार किया। दूसरी ओर से गुरुवार देर शाम विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक विवाद में घिरे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को शासन ने निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
UKSSSC paper leak case junior assistant posted in polytechnic arrested
आरोपी कनिष्ठ सहायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने हरिद्वार से एक आरोपी गिरफ्तार किया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने धामपुर के नकल सेंटर में परीक्षार्थियों को नकल कराई थी। पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है। एसटीएफ एक के बाद एक आरोपियों तक पहुंच रही है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को पेपर लीक मामले में 32 वीं गिरफ्तारी हुई। एसटीएफ ने टिहरी के हिंदोलखल पॉलिटेक्निक में तैनात कनिष्ठ सहायक राजबीर को हरिद्वार से गिरफ्तार किया। आरोपी ने  हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के कुछ परीक्षार्थियों को साथ ले जाकर धामपुर के नकल सेंटर में प्रश्न पत्र लीक कराया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार: महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण देने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, पढ़ें क्या बोले सीएम
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक विवाद में घिरे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को शासन ने निलंबित कर दिया है। सचिव प्रभारी, सचिवालय प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने गुरुवार देर रात उनके निलंबन के आदेश जारी किए।

21 दिन से गैर हाजिर चल रहा था आरोपी

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) पेपर लीक मामले में हरिद्वार से गिरफ्तार हुआ राजकीय पॉलीटेक्नीक हिंडोलाखाल का कर्मचारी राजवीर सिंह 21 दिन से बिना बताए गैरहाजिर चल रहा था। उसने बीते 18 जुलाई को हिंडोलाखाल में ज्वाइनिंग दी थी और 12 अगस्त को सीएल लेकर गया था। तब से वह नहीं लौटा। आशंका है कि उसे एसटीएफ की पकड़ में आने का अंदेशा हो गया था। इसलिए वह एक दिन का अवकाश लेने के बाद लौटकर नहीं आया। 



प्रदेश के चर्चित पीपर लीक मामले में शुक्रवार को एसटीएफ ने 32वीं गिरफ्तारी हरिद्वार से की। गिरफ्त में आया राजवीर सिंह निवासी बहादुरपुर लक्सर (हरिद्वार) वर्तमान में ब्लॉक देवप्रयाग के मुख्यालय हिंडोलाखाल स्थित राजकीय पॉलीटेक्नीक वरिष्ठ सहायक के तौर पर कार्यरत था। उसने इसी साल 18 जुलाई को राजकीय पॉलीटेक्निक चोपता (रुद्रप्रयाग) से कनिष्ठ सहायक से प्रोन्नत होकर हिंडोलाखाल में वरिष्ठ सहायक पद पर ज्वाइनिंग दी थी लेकिन यहां तैनात होने के बाद वह कुछ ही दिन ड्यूटी पर आया।

पॉलीटेक्नीक हिंडोलाखाल के प्रधानाचार्य विकास गुप्ता ने बताया कि ज्वाइनिंग देने के बाद राजवीर सिंह 23 जुलाई को चोपता गया। वहां से वह 10 अगस्त को लौटा। वह 12 अगस्त को एक दिन की सीएल (आकस्मिक अवकाश) लेकर अपने घर चला गया। इसके बाद 13 अगस्त से वह गैरहाजिर चल रहा था। शायद उसे उसके पकड़े जाने का डर था इसलिए वह नहीं लौटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed