फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC paper leak case Another employee of RMS Techno Solution arrested

UKSSSC: पेपर लीक मामले में लखनऊ RMS कंपनी का एक और कर्मचारी पकड़ा, अब तक हो चुकी 28 गिरफ्तारी

Mon, 29 Aug 2022 11:11 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 29 Aug 2022 11:11 AM IST
सार

UKSSSC पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है। एसटीएफ ने अब लखनऊ की आरएमएस कंपनी के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले आरएमएस कंपनी का मालिक गिरफ्तार हो चुका है। 

विज्ञापन
UKSSSC paper leak case Another employee of RMS Techno Solution arrested
यूकेएसएससी - फोटो : UKSSSC:

विस्तार

UKSSSC पेपर लीक मामले में आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन का एक और कर्मचारी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अब तक 28 गिरफ्तारियां हुई हैं। सीतापुर से गिरफ्तार हुआ आरोपी विपिन बिहारी 2013 से कंपनी में काम करता था। टेलीग्राम से पेपर लीक करने वाले अभिषेक नाम के कर्मचारी से विपिन ने पेपर लिया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...घर में लगाया लाशों का ढेर: मां-और तीन बेटियों की हत्या, लोग बोले- यकीन नहीं हो रहा ये पूजा-पाठ भी करता था
विज्ञापन


इसके बाद पंतनगर विवि के एक पूर्व अफसर दिनेश मोहन को पेपर बेचा था। कुमाऊं क्षेत्र के कई अभ्यर्थियों को नकल कराई गई। मामले में आरएमएस कंपनी लखनऊ के मालिक राजेश चौहान को एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने हाकम सिंह रावत को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed