फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में लगाया लाशों का ढेर: मां-और तीन बेटियों की हत्या, लोग बोले- यकीन नहीं हो रहा ये पूजा-पाठ भी करता था

Mon, 29 Aug 2022 12:40 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 29 Aug 2022 12:40 PM IST
विज्ञापन
man resident of Banda Uttar Pradesh killed his mother wife and three daughters in Dehradun
देहरादून में पांच लोगों की हत्या - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में सोमवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्यारे ने अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जो देखा उससे पुलिस भी सन्न रह गई। कमरे से लेकर किचन तक खून ही खून था। पांच लाशों को देख लोग सिहर उठे। आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। हत्यारोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के बांदा जिला निवासी महेश तिवारी के रूप में हुई है। 

man resident of Banda Uttar Pradesh killed his mother wife and three daughters in Dehradun
देहरादून में पांच लोगों की हत्या - फोटो : अमर उजाला

आरोपी देहरादून के रानीपोखरी में शांति नगर इलाके में रहता था। सोमवार सुबह पुलिस को एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की सूचना मिली। आनन-फानन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के साथ ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल की है। हालांकि अभी तक यह बात सामने नहीं आई है कि उसने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।

man resident of Banda Uttar Pradesh killed his mother wife and three daughters in Dehradun
देहरादून में पांच लोगों की हत्या - फोटो : अमर उजाला

उधर, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है की आरोपी मूल रूप से बांदा उत्तर प्रदेश का निवासी है। हत्या की वजह क्या रही होगी ये आरोपी से जानकारी बयान के आधार पर ली जाएगी। मृतकों में तीन बेटियां, माता और आरोपी की पत्नी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
man resident of Banda Uttar Pradesh killed his mother wife and three daughters in Dehradun
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सभी का कत्ल चाकू से किया

हत्यारे ने वारदात को चाकू से अंजाम दिया है। उसने माता-पत्नी और बेटियों पर चाकू से अनगिनत वार किए। पूरे घर में फैला खून आरोपी की बर्बरता को बयां कर रहा था। लेकिन एक बात किसी के गले से नहीं उतर रही है कि आरोपी ने अकेले इतनी बर्बरता के साथ पांच लोगों को कैसे मौत के घाट उतारा। इसको लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस के हाथ अहम साक्ष्य लगे हैं। कई बिंदुओं पर पुलिस जांच व पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
man resident of Banda Uttar Pradesh killed his mother wife and three daughters in Dehradun
देहरादून में पांच लोगों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
नागा घेर में रह रहा था आरोपी
आरोपी महेश तिवारी कई वर्षों से नागा घेर में रह रहा था। यहां के प्रधान सुधीर रतूड़ी ने बताया कि आरोपी पूजा-पाठ करता था। वह शांत ही रहता था। उसने इस खौफनाक वारदात को कैसे अंजाम दिया होगा ये सोचकर सभी हैरान हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed