{"_id":"656fff0fa4594f8bc00ab594","slug":"uksssc-issued-notification-for-applications-for-intermediate-level-recruitment-know-application-status-2023-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UKSSSC: हो जाएं तैयार...उत्तराखंड में 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKSSSC: हो जाएं तैयार...उत्तराखंड में 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
Wed, 06 Dec 2023 10:31 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 06 Dec 2023 10:31 AM IST
सार
Uksssc Recruitment News: 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चार जनवरी से आठ जनवरी तक आवेदन में गलती सुधारने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 12वीं पास युवाओं के लिए इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर से शुरू होगी। आयोग के विज्ञापन के मुताबिक परिवहन आरक्षी के 118, आबकारी सिपाही के 100, उप आबकारी निरीक्षक के 14, पंतनगर विवि में हॉस्टल मैनेजर के दो, महिला कल्याण विभाग में हाउसकीपर के दो पद मिलाकर कुल 236 पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
UKPSC: 23 दिसंबर से होगी JE भर्ती परीक्षा, जानिए कब से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
विज्ञापन
31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चार जनवरी से आठ जनवरी तक आवेदन में गलती सुधारने का मौका मिलेगा। इसके बाद लिखित परीक्षा 31 जनवरी को कराने की योजना है। जनरल, ओबीसी के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। विज्ञापन के साथ ही भर्ती परीक्षा का सिलेबस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
समीक्षा अधिकारी भर्ती के एडमिट कार्ड जारी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग की वेबसाइट से इन्हें डाउनलोड किया जा सकता है। आयोग ये परीक्षा 17 दिसंबर को 20 शहरों के विभिन्न केंद्रों पर कराएगा।