फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Government stand on seven recruitments is clear commission will get green signal for action Uttarakhand

Uttarakhand News: सात भर्तियों पर शासन का रुख साफ, आयोग को मिलेगी कार्रवाई की हरी झंडी

Fri, 06 Jan 2023 08:36 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 06 Jan 2023 08:36 AM IST
सार

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया का पत्र कार्मिक विभाग को मिलने के बाद विभाग ने विधिक राय भी ले ली है। अंदरखाने शासन ने आयोग को अनुमति देने का निर्णय ले लिया है। संभवतया शुक्रवार या शनिवार को शासन से इस संबंध में पत्र भी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
UKSSSC Government stand on seven recruitments is clear commission will get green signal for action Uttarakhand
राजस्थान वनरक्षक भर्ती परीक्षा - फोटो : RSMSSB Forest Guard Exam

विस्तार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सात भर्तियों पर शासन का रुख साफ है। शासन, आयोग को इन भर्तियों पर निर्णय लेने की अनुमति देगा। इसके लिए शुक्रवार को अनुमतिपत्र शासन से आयोग को भेजा जा सकता है। दरअसल, आठ भर्तियां ऐसी थी, जो पेपर लीक प्रकरण के बाद आयोग ने संदिग्ध मानी थी। इनमें से कुछ का रिजल्ट जारी हो चुका है, जबकि बाकी का अटका हुआ है।

विज्ञापन


दिसंबर के अंतिम सप्ताह में आयोग ने जब इनमें से एलटी भर्ती को क्लीन चिट दी थी, तो बाकी सात भर्तियों पर निर्णय लेने पर शासन से राय मांगी थी। सूत्रों के मुताबिक, आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया का पत्र कार्मिक विभाग को मिलने के बाद विभाग ने विधिक राय भी ले ली है।
विज्ञापन


अंदरखाने शासन ने आयोग को अनुमति देने का निर्णय ले लिया है। संभवतया शुक्रवार या शनिवार को शासन से इस संबंध में पत्र भी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया जाएगा। इसके बाद आयोग इन भर्तियों पर अपना निर्णय सुनाएगा। उधर, आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया का कहना है कि शासन से जवाब मिलने के बाद आयोग तत्काल अपना निर्णय सुनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Joshimath Landslide: सीएम धामी ने आज बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, शनिवार को लेंगे ग्राउंड जीरो का जायजा

इन भर्तियों पर आयोग लेगा निर्णय
एलटी भर्ती (1,431 पद), उत्तराखंड वैयक्तिक सहायक (600 पद), कनिष्ठ सहायक (700 पद), पुलिस रैंकर्स भर्ती (250 पद), वाहन चालक भर्ती (164 पद), कर्मशाला अनुदेशक (157 पद), मत्स्य निरीक्षक भर्ती (26 पद) और मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती (272 पद)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed