Uksssc: आयोग के सामने पेपर छापने वाली कंपनी के चयन की चुनौती, आठ परीक्षाओं की तिथि जारी होने का इंतजार
स्नातक स्तरीय परीक्षा और सचिवालय रक्षक भर्ती के पेपर लीक करने की आरोपी लखनऊ की आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन कंपनी को आयोग जल्द ही ब्लैक लिस्ट करने जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेपर लीक में पेपर छापने वाली कंपनी के फंसने के बाद अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को नई कंपनी की तलाश है। इसके लिए आयोग ने कवायद शुरू कर दी है। हालांकि परीक्षा संबंधी कार्य होने के चलते यह पूरी प्रक्रिया गोपनीय रखी जाएगी।
UKSSSC: सीएम धामी का बड़ा एक्शन, वन दारोगा की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज
स्नातक स्तरीय परीक्षा और सचिवालय रक्षक भर्ती के पेपर लीक करने की आरोपी लखनऊ की आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन कंपनी को आयोग जल्द ही ब्लैक लिस्ट करने जा रहा है। आयोग की नई परीक्षा नियंत्रक शालिनी नेगी के सामने अब करीब आठ भर्ती परीक्षाओं के लिए पूर्ण गोपनीयता के साथ पेपर छापने की चुनौती है। इसके लिए दागी कंपनी से इतर मजबूत कंपनी की तलाश है। सूत्रों के मुताबिक, आयोग ने अंदरखाने इसकी कवायद तेज कर दी है।
इन आठ भर्तियों की तिथि जारी होने का इंतजार
फॉरेस्ट गार्ड भर्ती, पटवारी-लेखपाल भर्ती, पुलिस कांस्टेबल भर्ती, पुलिस एसआई भर्ती, लैब असिस्टेंट भर्ती, सहायक लेखाकार रि एग्जाम, उत्तराखंड जेई भर्ती और गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा।
काम गोपनीय लेकिन चुनौतियां सार्वजनिक
वैसे तो आयोग का परीक्षा के प्रश्न पत्र छापने के लिए कंपनी का चयन करने की पूरी प्रक्रिया गोपनीय है, लेकिन जिस हिसाब से आरएमएस कंपनी की करतूत सबके सामने आई है, वैसे में चुनौतियां सार्वजनिक हैं। आयोग के सामने परीक्षाओं में पैदा हुई इस अविश्वास की चुनौती से पार पाने का चैलेंज है। चूंकि पेपर छापने वाली कंपनी का नाम और पूरी प्रक्रिया सार्वजनिक हो चुकी है, इसलिए अब आगे की प्रक्रिया की गोपनीयता कायम रखने की भी चुनौती है।
निश्चित तौर पर नई कंपनी का चयन करना चुनौतीपूर्ण है। परीक्षा नियंत्रक के स्तर से यह काम किया जाएगा। दागी कंपनी के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- एसएस रावत, सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग