फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC Uttarakhand PCS-J Answer key released read more Updates in hindi

UKPSC: उत्तराखंड पीसीएस-जे की उत्तर कुंजी जारी, 30 अप्रैल को हुई थी परीक्षा, 11 मई तक जता सकते हैं आपत्ति

Fri, 05 May 2023 10:08 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 05 May 2023 10:08 AM IST
सार

किसी भी सीरीज में किसी भी सवाल पर किसी अभ्यर्थी को आपत्ति है तो वह 50 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से भुगतान कर ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। आपत्तियां 05 मई से 11 मई के बीच दर्ज हो सकेंगी। इसके बाद आयोग अंतिम उत्तर कुंजी और प्री परीक्षा का परिणाम जारी करेगा।

विज्ञापन
UKPSC Uttarakhand PCS-J Answer key released read more Updates in hindi
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-जे प्री परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इसे डाउनलोड करके अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, 30 अप्रैल को हुई उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश प्री परीक्षा की चारों सेट की उत्तर कुंजी वेबसाइट पर जारी की गई है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगर किसी भी सीरीज में किसी भी सवाल पर किसी अभ्यर्थी को आपत्ति है तो वह 50 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से भुगतान कर ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। आपत्तियां 05 मई से 11 मई के बीच दर्ज हो सकेंगी। इसके बाद आयोग अंतिम उत्तर कुंजी और प्री परीक्षा का परिणाम जारी करेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun: पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम सुनने नहीं पहुंचे छात्रों पर 100 रुपये फाइन, स्कूल को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ सहायक परीक्षा का रिजल्ट जारी, अब टाइपिंग टेस्ट होगा

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कनिष्ठ सहायक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 2273 अभ्यर्थियों का चयन हिंदी, अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट के लिए किया गया है। आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, कुल पदों के सापेक्ष पांच गुना अभ्यर्थियों को टंकण परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। अंतिम चरण परिणाम जारी होने के बाद सभी चयनितों के प्राप्तांक जारी किए जाएंगे। उधर, आयोग ने 55 अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदनों का भी निस्तारण करते हुए उनकी सूचना आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी है। पटवारी लेखपाल भर्ती से जुड़े 20 प्रत्यावेदनों का भी आयोग ने निस्तारण कर दिया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed