{"_id":"645003212c2aacdea308be85","slug":"ukpsc-seven-examinations-results-will-be-released-this-month-uttarakhand-news-in-hindi-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UKPSC: इंतजार होगा खत्म...आयोग की सात परीक्षाओं के नतीजे इसी माह होंगे जारी, संशोधित कैलेंडर भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKPSC: इंतजार होगा खत्म...आयोग की सात परीक्षाओं के नतीजे इसी माह होंगे जारी, संशोधित कैलेंडर भी जारी
Tue, 02 May 2023 12:08 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 02 May 2023 12:08 AM IST
सार
आखिरकार छात्रों का इंतजार इस माह खत्म होगा। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार की बैठक में इस माह सात परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की सात परीक्षाओं के नतीजे इसी माह जारी होंगे। सोमवार को आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बैठक कर यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि कनिष्ठ सहायक परीक्षा का परिणाम मई के पहले सप्ताह में, फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा का परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में, पुलिस कांस्टेबल का अंतिम चयन परिणाम मई के तीसरे सप्ताह में जारी होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...UKPSC: लोक सेवा आयोग की भर्तियों का संशोधित कैलेंडर जारी, यहां देखें अब कब होगी रद्द हुई एई भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
इसके अलावा परिवहन विभाग में आरआई टेक्निकल भर्ती का परिणाम मई के तीसरे सप्ताह में, पटवारी-लेखपाल भर्ती का अंतिम चयन परिणाम मई के अंतिम सप्ताह में, पीसीएस-जे प्री परीक्षा का परिणाम मई के अंतिम सप्ताह में और लोवर पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम भी मई के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बंदीरक्षक भर्ती का परिणाम जून में जारी होगा। पीसीएस मुख्य परीक्षा, सहायक कुलसचिव परीक्षा का मूल्यांकन चल रहा है।
विज्ञापन