फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC Released Recruitment for 223 Group C posts in Uttarakhand know application Details

UKPSC: उत्तराखंड में समूह-ग के 223 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी

Wed, 07 Feb 2024 09:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Feb 2024 09:55 PM IST
सार

UKPSC Latest News: इन पदों के लिए 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा किए जा सकते हैं। इसमें संशोधन और परिवर्तन करने की तिथि सात मार्च से 16 मार्च तक रहेगी।

विज्ञापन
UKPSC Released Recruitment for 223 Group C posts in Uttarakhand know application Details
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश के कई विभागों में समूह-ग के खाली पड़े 223 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जून में आयोग की ओर से भर्ती के लिए परीक्षा प्रस्तावित की गई है।

विज्ञापन


बुधवार को लोक सेवा आयोग की ओर से अन्वेषक कम संगणक एवं सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा-2023 के तहत कई विभागों में समूह-ग के रिक्त 223 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन करने के प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आयोग की ओर से इन पदों पर विज्ञप्ति जारी करते हुए युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


इसमें महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में 19 पदों, सहकारी समितियां में तीन, उच्च शिक्षा विभाग में दो, खाद्य एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में 13, डेरी विकास विभाग में एक, कृषि विभाग में 38, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में 22, अर्थ एवं संख्या विभाग में 125 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uniform Civil Code: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, विधानसभा में ध्वनिमत से पास हुआ समान नागरिक संहिता बिल

इन पदों के लिए 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा किए जा सकते हैं। इसमें संशोधन और परिवर्तन करने की तिथि सात मार्च से 16 मार्च तक रहेगी। लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया, भर्तियों के लिए लिखित परीक्षा (मुख्य) (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन जून में करना प्रस्तावित है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed