फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC Released date PCS main exam will be held between 2nd to 5th February, this is schedule

UKPSC: आयोग ने जारी की तिथि, दो से पांच फरवरी के बीच होगी PCS मुख्य परीक्षा, ये है शेड्यूल

Wed, 15 Jan 2025 08:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Jan 2025 08:50 PM IST
सार

UKPSC Latest News: परीक्षा के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर 17 जनवरी को जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र में किसी तरह का परिवर्तन स्वीकार नहीं होगा।

विज्ञापन
UKPSC Released date PCS main exam will be held between 2nd to 5th February, this is schedule
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा दो फरवरी से होगी। आयोग ने विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। वहीं, लोअर पीसीएस परीक्षा के आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, पीसीएस मुख्य परीक्षा हरिद्वार और हल्द्वानी के विभिन्न केंद्रों पर दो से पांच फरवरी के बीच होगी। दो फरवरी को प्रथम पाली में सामान्य हिंदी, द्वितीय पाली में निबंध, तीन फरवरी को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन-1, द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन-2, चार फरवरी को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन-3, द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन-4, पांच फरवरी को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन-5, द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन-6 की परीक्षा होगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर 17 जनवरी को जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र में किसी तरह का परिवर्तन स्वीकार नहीं होगा।

विज्ञापन

National Games: स्पोर्ट्स कॉलेज की शूटिंग रेंज में लगे पेरिस ओलंपिक वाले इलेक्ट्रॉनिक टारगेट, ये होगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आयोग ने लोअर पीसीएस परीक्षा के आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए विंडो खोल दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे 20 जनवरी तक अपने आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकते हैं।

आयोग की वेबसाइट पर त्रुटि सुधार के लिंक पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर की मदद से लॉगइन करें। आवेदन में एक बार त्रुटि सुधार करने के बाद दोबारा सुधार का मौका नहीं मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed