फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ukpsc Patwari Lekhpal Exam: Candidates Told paper has More difficult this time

Patwari-Lekhpal: भूगोल और रीजनिंग के गुणा भाग ने उलझाया, परीक्षार्थी बोले- इस बार कठिन था पेपर

Mon, 13 Feb 2023 12:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Feb 2023 12:26 AM IST
सार

छात्रों ने बताया कि इस बार करंट अफेयर्स के सवाल ज्यादा थे। इसके अलावा भूगोल, रीजनिंग, आयात-निर्यात और कंप्यूटर के सवाल भी अधिक आए थे।

विज्ञापन
Ukpsc Patwari Lekhpal Exam: Candidates Told paper has More difficult this time
पटवारी परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटवारी-लेखपाल की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को इस बार का पेपर हल करने में मुश्किल हुई। परीक्षार्थियों ने बताया कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार प्रश्न पत्र कठिन आया था। इस बार के प्रश्न पत्र में भूगोल, रीजनिंग ने छात्रों को उलझाए रखा। इसके अलावा उत्तराखंड से जुड़े सवालों ने प्रश्न पत्र थोड़ा मुश्किल बना दिया। बता दें कि इससे पहले आठ जनवरी को हुई पटवारी लेखपाल परीक्षा का पेपर लीक हो गया था।

विज्ञापन


Patwari Exam: 498 केंद्रों पर एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, वीडियोग्राफी के साथ हुई कड़ी चेकिंग
विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि इस बार करंट अफेयर्स के सवाल ज्यादा थे। इसके अलावा भूगोल, रीजनिंग, आयात-निर्यात और कंप्यूटर के सवाल भी अधिक आए थे। उत्तराखंड संबंधित अन्य चीजों पर भी सवाल पूछे गए थे। उत्तराखंड की सियासत से लेकर इतिहास तक के सवाल पूछे गए। परीक्षार्थियों ने बताया कि पास होने की उम्मीद पिछली बार से कम है। परीक्षा देने आईं कई महिलाएं छोटे बच्चों को भी साथ लेकर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के समय महिलाओं के पतियों ने बच्चों को बाहर संभाले रखा। देहरादून निवासी ऋतु पटवारी की परीक्षा देने आई थीं। ऋतु साथ में अपनी दो साल की बेटी स्वर्णिमा को लाई थीं। ऋतु के पति शैलेश ने दो घंटे तक बेटी को संभाले रखा।

 पिछली बार का पेपर सरल था। इस बार का पेपर थोड़ा कठिन लगा। इसे हल करने में मुश्किल हुई। इस बार 50 प्रतिशत पास होने की उम्मीद है।
- पूजा तिवारी, ऋषिकेश।

इस बार भूगोल और रीजनिंग के प्रश्न हल करने में थोड़ी मुश्किल हुई। हालांकि, अंग्रेजी न होने की वजह से भाषा समझने में आसानी रही।
-राजकुमारी, देहरादून

पिछली बार आठ जनवरी को भी पटवारी-लेखपाल की परीक्षा दी थी। पिछली बार उम्मीद थी कि पास हो जाएंगे लेकिन इस बार पास होना मुश्किल लग रहा है।
-पवन चौहान, देहरादून

इस परीक्षा की तैयारी कई दिनों से कर रही थी। पिछली बार का पेपर अच्छा हुआ था। इस बार भी उम्मीद है कि नंबर अच्छे आएंगे। इस बार करेंट अफेयर्स ज्यादा आया।
-आकांक्षा, प्रेमनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed