{"_id":"63e93098571b175d4e0460ee","slug":"ukpsc-patwari-lekhpal-exam-6-5-percent-less-candidates-this-time-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukpsc Patwari-Lekhpal Exam: पेपर लीक के बाद दोबारा हुई परीक्षा, इस बार 6.5 फीसदी घटे उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ukpsc Patwari-Lekhpal Exam: पेपर लीक के बाद दोबारा हुई परीक्षा, इस बार 6.5 फीसदी घटे उम्मीदवार
Mon, 13 Feb 2023 03:00 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 13 Feb 2023 03:00 AM IST
सार
बीती आठ जनवरी को हुई पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा में 1,58,210 में से 1,14,139 (72.1 फीसदी) अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जबकि रविवार को दोबारा हुई परीक्षा में 1,03,730 (6.5 फीसदी) अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
पटवारी परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों की संख्या घट गई है। आठ जनवरी को हुई परीक्षा के मुकाबले 6.5 प्रतिशत कम अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, आयोग का कहना है कि जल्द ही परीक्षा की आंसर की जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Patwari Exam: अभ्यर्थियों ने लगाया प्रश्नपत्र की सील खुली होने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
बीती आठ जनवरी को हुई पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा में 1,58,210 में से 1,14,139 (72.1 फीसदी) अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जबकि रविवार को दोबारा हुई परीक्षा में 1,03,730 (6.5 फीसदी) अभ्यर्थी शामिल हुए। रविवार को सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के आसपास उम्मीदवारों की भीड़ जुट गई थी। 11 बजे से परीक्षा शुरू होनी थी लेकिन साढ़े नौ बजे से ही परीक्षा केंद्रों के गेट खुल गए थे। अभ्यर्थियों को सघन चेकिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
Patwari Exam: 498 केंद्रों पर एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, वीडियोग्राफी के साथ हुई कड़ी चेकिंग
शांतिपूर्ण परीक्षा का दावा, सरकार ने भी ली राहत की सांस
पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद रविवार को दोबारा परीक्षा संपन्न हुई। एक ओर जहां राज्य लोक सेवा आयोग ने चैन की सांस ली तो वहीं सरकार ने भी इतनी बड़ी परीक्षा के आयोजन के बाद राहत ली है। दोनों का ही दावा है कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही।