फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC Forest Officer Main Exam Result released Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: वन क्षेत्राधिकारी मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, जानें कब होगा चुने गए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार

Sat, 02 Sep 2023 03:36 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 02 Sep 2023 03:36 PM IST
सार

वन क्षेत्राधिकारी मुख्य परीक्षा का आयोजन पिछले साल 26 से 30 दिसंबर के बीच हुआ था। परीक्षा में 146 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

विज्ञापन
UKPSC Forest Officer Main Exam Result released Uttarakhand news in hindi
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को वन क्षेत्राधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। चुने हुए अभ्यर्थियों के लिए आयोग अक्तूबर माह में साक्षात्कार आयोजित कराएगा। इसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी होगा। दूसरी ओर, आयोग ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है।

विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी मुख्य परीक्षा में पास हुए 146 अभ्यर्थी

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, वन क्षेत्राधिकारी मुख्य परीक्षा का आयोजन पिछले साल 26 से 30 दिसंबर के बीच हुआ था। परीक्षा में 146 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। आयोग अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में इनके लिए साक्षात्कार कराएगा। इसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा। इस परिणाम के साथ ही अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कटऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: पेड़ों का कत्ल कर जंगल में ही दफना दिए हथियार, प्रोफेशनल लोगों को था बुलाया गया, अब मिल रहे सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरिंग भर्ती की उत्तर कुंजी जारी

उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा मुख्य परीक्षा के तहत 11 प्रश्नपत्र हुए थे। इनकी चारों सेट की उत्तर कुंजी जारी हो गई है। अभ्यर्थी दो सितंबर से आठ सितंबर तक इन पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न आपत्ति दर्ज कराने के लिए 50 रुपये शुल्क देय होगा। आयोग की वेसाइट के माध्यम से ही आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। डाक, ई-मेल आदि का विकल्प नहीं होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed