फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC chairman Resignation commission changed recruitment calendar three times Uttarakhand news in hindi

UKPSC: आयोग को जिम्मेदारी तो मिली, लेकिन सरकारी सिस्टम की सुस्ती से तेजी नहीं पकड़ पाया भर्तियों का अभियान

Sun, 11 Jun 2023 01:09 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 11 Jun 2023 01:09 PM IST
सार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग  ने तीन बार अपनी भर्तियों का कैलेंडर बदला। आयोग अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने जिम्मेदारी संभालने के बाद भर्तियों के लिए जो तेजी दिखाई थी, समूह-ग की भर्तियों के लिए भी उसी अंदाज में काम करने की कोशिश की गई। 15 से ज्यादा के प्रस्ताव कमियां होने से लौटाई गए।।

विज्ञापन
UKPSC chairman Resignation commission changed recruitment calendar three times Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को भर्तियों की जिम्मेदारी तो दी गई, लेकिन सरकारी सिस्टम की सुस्ती से 20 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियों का अभियान तेजी नहीं पकड़ पाया। आयोग ने तीन बार कैलेंडर जारी किए, इसके बावजूद कई भर्तियां तय तिथियों के हिसाब से नहीं निकल पाईं।

विज्ञापन

अभी भी कई भर्तियों के प्रस्ताव शासन में ही लटके हुए हैं। आयोग अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने जिम्मेदारी संभालने के बाद भर्तियों के लिए जो तेजी दिखाई थी, समूह-ग की भर्तियों के लिए भी उसी अंदाज में काम करने की कोशिश की गई। भर्तियां मिलने के बाद आयोग ने एक कैलेंडर जारी किया था।

विज्ञापन

इसके तहत पुलिस कांस्टेबल, पटवारी-लेखपाल, फॉरेस्ट गार्ड, सहायक लेखाकार, बंदीरक्षक, कनिष्ठ सहायक, मानचित्रकार-प्रारूपकार की भर्तियां निकाली गईं। इस दौरान चारा सहायक, सहायक कृषि अधिकारी, उप निरीक्षक पुलिस, पर्यावरण पर्यवेक्षक, अन्वेषक कम संगणक, अवर अभियंता की भर्तियों को समय से शुरू नहीं किया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 से ज्यादा के प्रस्ताव कमियां होने से लौटाई गए
ज्यादातर भर्तियों के जो प्रस्ताव आयोग के पास आए थे, उनमें से 15 से ज्यादा के प्रस्ताव कमियां होने से लौटाई गए थे। कुछ को छोड़कर बाकी अभी तक वापस नहीं आए। ऐसे में आयोग की भर्ती एक्सप्रेस काफी सुस्त पड़ गई। लगातार पत्राचार भी किए जा रहे हैं। मुख्य सचिव इसकी निगरानी करते हुए कई बार निर्देश जारी कर चुके हैं। बावजूद प्रस्ताव वापस नहीं आ रहे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा. कुमार ने दिया इस्तीफा, चर्चाओं में रहा डेढ़ साल का कार्यकाल

भर्तियां तो बढ़ीं, लेकिन मानव संसाधन नहीं

आयोग के पास अपनी भर्तियों के अलावा समूह-ग की भर्तियों का बोझ तो बढ़ गया, लेकिन उस हिसाब से आयोग मानव संसाधन नहीं जुटा पाया। हालात ये हो गए कि बाद में आयोग को रिटायर्ड कर्मियों का भी सहारा लेना पड़ा। माना जा रहा कि इससे आयोग पर काम और परफॉर्मेंस का भारी बोझ बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed