फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC Application process begins for posts of Chairman and Member in the Public Service Commission Uttarakhand

Uttarakhand: लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष व सदस्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, बीते दो साल से हैं खाली

Wed, 07 Jan 2026 07:18 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 07 Jan 2026 07:18 PM IST
सार

लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष व सदस्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 22 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग में बीते दो साल से अध्यक्ष का पद खाली है।

विज्ञापन
UKPSC Application process begins for posts of Chairman and Member in the Public Service Commission Uttarakhand
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष व तीन सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्मिक विभाग ने अध्यक्ष व सदस्य पदों के लिए 22 जनवरी तक आवेदन मांगे हैं। आयोग में बीते दो साल से अध्यक्ष का पद खाली चल रहा है।

विज्ञापन

सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों पदों पर नियुक्ति की विज्ञप्ति जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित शैक्षिक व अनुभव प्रमाण पत्रों की प्रतियों के साथ आवेदन पत्र को 22 जनवरी 2026 की शाम छह बजे तक डाक के माध्यम से कार्मिक एवं सतर्कता विभाग डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भवन, सचिवालय परिसर को उपलब्ध करना होगा। निर्धारित अर्हता के अनुसार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य ऐसे सक्षम, ईमानदार एवं निष्पक्ष व्यक्ति होंगे, जिनमें उत्कृष्ट क्षमता, सत्यनिष्ठा एवं उच्च प्रतिष्ठा के साथ साहित्य, विज्ञान, कला, समाज सेवा, प्रशासनिक अथवा न्याय क्षेत्र में विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव हो।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अंकिता भंडारी के माता-पिता से जल्द मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री धामी, जांच को लेकर करेंगे बात
विज्ञापन
विज्ञापन


नियुक्ति के समय आयोग के अध्यक्ष समेत कुल सात सदस्यों में से आधे सदस्य ऐसे होंगे, जिन्होंने केंद्र सरकार या किसी राज्य सरकार के अधीन कम से कम 10 वर्षों तक पद धारण किया हो। साथ ही अध्यक्ष समेत न्यूनतम तीन सदस्य ऐसे होंगे, जिनके पास केंद्र व राज्य सरकार में श्रेणी ‘क’ के अधिकारी के रूप में सेवा का अनुभव हो।

आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य अपने पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम छह वर्ष या 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक, जो भी पहले हो, पद धारण करेंगे। आवेदन फार्म सरकार की वेबसाइट https://uk.gov.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed