फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC: AE recruitment exam Also canceled After JE police confirmed nine copycats

UKPSC: आयोग ने JE के बाद अब AE भर्ती परीक्षा भी की रद्द, पेपर लीक में शामिल नौ नकलचियों की हुई पुष्टि

Tue, 04 Apr 2023 09:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Apr 2023 09:07 PM IST
सार

पटवारी-लेखपाल, जेई भर्ती में पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने एई भर्ती परीक्षा की भी जांच पड़ताल की। इस भर्ती से 43 पदों पर भर्ती की जानी थी। लेकिन इसमें भी नकल होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
UKPSC: AE recruitment exam Also canceled After JE police confirmed nine copycats
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

जेई भर्ती परीक्षा के बाद अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सहायक अभियंता(एई) भर्ती की परीक्षा भी रद्द कर दी है। इस परीक्षा में हरिद्वार पुलिस ने नौ नकलचियों की पुष्टि की है। इसके बाद आयोग ने मंगलवार को परीक्षा रद्द कर दी।

विज्ञापन


Uttarakhand: हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शासन ने जारी किए आदेश, राजीव भरतरी ने फिर संभाला PCCF पद पर चार्ज
विज्ञापन


राज्य लोक सेवा आयोग ने एक सितंबर 2021 और 20 सितंबर 2021 को सात विभागों में सहायक अभियंता के 170 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इस भर्ती की लिखित वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा पिछले साल 23 से 27 अप्रैल के बीच आयोजित कराई गई थी, जिसका परिणाम 18 नवंबर को जारी कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

43 पदों पर भर्ती की जानी थी

पटवारी-लेखपाल, जेई भर्ती में पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने एई भर्ती परीक्षा की भी जांच पड़ताल की। जांच के बाद पुलिस ने नौ ऐसे नकलची चिन्ह्ति किए जो कि पेपर लीक में शामिल थे। इनकी सूची मिलने के बाद आयोग ने मंगलवार को परीक्षा रद्द कर दी।

इस भर्ती से आवास विभाग में एई के 15, ग्रामीण निर्माण विभाग में 25, सिंचाई विभाग में 47, लघु सिंचाई विभाग के आठ, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के 21, ऊर्जा विभाग के दो और लोक निर्माण विभाग के 43 पदों पर भर्ती की जानी थी।

अब अगस्त में दोबारा होगी परीक्षा

राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने कहा कि अब आयोग की यह परीक्षा 13, 14, 16, 17 और 18 अगस्त को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी अलग से आयोग की वेबसाइट व समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed