फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC Admit card of EO Tax and Revenue Inspector released Uttarakhand news in hindi

UKPSC:  ईओ कर एवं राजस्व निरीक्षक के एडमिट कार्ड हुए जारी, आयोग कई केंद्रों पर 26 नवंबर को कराएगा परीक्षा

Sat, 11 Nov 2023 03:26 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 11 Nov 2023 03:26 PM IST
सार

जिन अभ्यर्थियों ने नियमानुसार श्रुतलेखक के लिए आवेदन किया है, वे परीक्षा से दो दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र पर जाकर उससे मिल सकते हैं। उधर, आयोग ने जेई भर्ती और आईटीआई में प्रधानाचार्य श्रेणी-2 भर्ती परीक्षा के आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका दिया है।

विज्ञापन
UKPSC Admit card of EO Tax and Revenue Inspector released Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अधिशासी अधिकारी कर एवं राजस्व निरीक्षक भर्ती के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये परीक्षा आयोग 26 नवंबर को 13 जिलों के 20 शहरों में कई केंद्रों पर कराएगा।आयोग सचिव जीएस रावत के मुताबिक, अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


किसी को डाक से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने नियमानुसार श्रुतलेखक के लिए आवेदन किया है, वे परीक्षा से दो दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र पर जाकर उससे मिल सकते हैं। उधर, आयोग ने जेई भर्ती और आईटीआई में प्रधानाचार्य श्रेणी-2 भर्ती परीक्षा के आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका दिया है।
विज्ञापन


अभ्यर्थी 19 नवंबर की रात तक इसमें सुधार कर सकेंगे। मोबाइल नंबर, ई-मेल में बदलाव संभव नहीं होगा। नाम, पता आदि में निशुल्क संशोधन कर सकते हैं। श्रेणी, उपश्रेणी में संशोधन के लिए शुल्क देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Jolly Grant:  दीये से घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख, हादसा देख डरे बच्चे, रो-रोकर बुरा हाल

आयोग ने पीसीएस-जे प्री परीक्षा क्वालिफाई करने के बाद मुख्य परीक्षा का शुल्क जमा न कराने वाले चार अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर कर दिया है। अब ये मुख्य परीक्षा नहीं दे सकेंगे। आयोग ने 30 अप्रैल को प्री परीक्षा कराई थी, जिसका परिणाम 29 मई और 27 सितंबर को जारी किया गया था। तीन अक्तूबर को आयोग ने विज्ञप्ति जारी करते हुए शुल्क जमा कराने को कहा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed