{"_id":"654f38735bb615153304898d","slug":"diwali-house-caught-fire-due-to-lamp-goods-destroyed-in-jolly-grant-dehradun-uttarakhand-news-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jolly Grant: दीये से घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख, हादसा देख डरे बच्चे, रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jolly Grant: दीये से घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख, हादसा देख डरे बच्चे, रो-रोकर बुरा हाल
Sat, 11 Nov 2023 01:59 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:59 PM IST
सार
घर में आग लगने से टीवी, फ्रिज, फर्नीचर, आलमारी और किचन का सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसा देख बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
दीये से घर में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौलीग्रांट में विस्थापित क्षेत्र अठुरवाला के वार्ड संख्या आठ में एक मकान में दीये से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। इसके बाद मकान मालिक और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। सभासद संदीप नेगी ने कहा कि उनके वार्ड में धूम सिंह बिष्ट का मकान है। जिसमें किरण देवी पत्नी सुरेंद्र राणा किराए पर रहती है। घर में रखे दीये से आग लगने के कारण बेडरूम में रखा सारा सामान जल गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kedarnath: धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की प्रक्रिया शुरू, भैरवनाथ की अंतिम पूजा आज, सायंकाल आरती बंद
विज्ञापन
वहीं किचन में रखे हुए सामान को भी काफी नुकसान पहुंचा। किरण देवी ने बताया कि कुछ ही दिन पहले उन्होंने किराए पर मकान लिया था। आग से टीवी, फ्रिज, फर्नीचर, आलमारी और किचन का सारा सामान जलकर राख हो गया। जिसके बाद उनका और उनके बच्चों का रो-रो कर बुरा था। किरण देवी के पति सुरेंद्र राणा होटल लाइन में बाहर काम करते हैं।