फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ukd workers were flanked assembly

त्रिवेन्द्र के अजब-गजब नारों का दुबई कनेक्शन

Sat, 21 Sep 2013 12:15 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Sep 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
ukd workers were flanked assembly

मानसून सत्र के आखिरी दिन उत्तराखंड क्रांति दल (पी) ने विधानसभा पर जोर दिखाया। केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रिस्पना पुल पर रोक लिया।

विज्ञापन


बैरियर पार करने के लिए कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और जमकर धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने पंवार समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पढ़ें, बेचारे नेताजीः इनके लिए भी डीएम साहब ही हैं!

पुलिस ने दिखाई सख्ती
यूकेडी पी का जुलूस शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे रिस्पना पुल बैरियर पर पहुंचा। धक्कामुक्की के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्यकर्ताओं को पुलिस बसों में भरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अध्यक्ष पंवार और कुछ अन्य कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। यहां सभा में पंवार ने कहा कि मंत्री के घर में फायरिंग के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

पढ़ें, तैयार रहिए...बदरीनाथ अब दूर नहीं!

गैरसैंण हो स्थाई राजधानी
इससे साफ पता चलता है कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग भी उठाई।

बाद में पुलिस ने पंवार समेत सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में छोड़ दिया। वहीं बर्खास्त पुलिस कर्मियों को बस में बैठाने के लिए पुलिस को खासी मेहनत करनी पड़ी।

पढ़ें, भारत के गांव में नेपाल के सिम पर ट्रिन-ट्रिन

पंवार ही जानें अपने नारों का राज
प्रदर्शन के दौरान बैरियर के पास यूकेडी (पी) केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने अपने अजब नारों से सबका ध्यान खींचा। जोश में पंवार ने पहला नारा लगाया, ‘दुबई से संचालित सरकार को बर्खास्त करो’ इसके बाद बोले, ‘दाऊद के दोस्तों को राज्य से भगाओ’।

कार्यकर्ताओं ने उनका साथ जरूर दिया, लेकिन वे इनका मतलब नहीं समझ सके। कुछ ने पंवार से वजह पूछी भी, लेकिन पंवार ने राज नहीं खोला। उनकी इस नारेबाजी पर पुलिस अधिकारी भी हैरान नजर आए।

पढ़ें, तुम किसी और को चाहोगी तो मुश्किल होगी...


महिलाएं फिर बनी मुसीबत
प्रमिला रावत समेत कुछ महिला यूकेडी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को खूब छकाया। महिला कांस्टेबलों को उन्हें काबू में करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। परेशान कांस्टेबल बैकफुट पर आती दिखीं तो एसपी देहात ममता वोहरा आगे आ गई। इसके बाद कांस्टेबलों ने महिलाओं को हटाया।

पढ़ें, मोदीः बस नाम ही काफी है, जुटे दिग्गज

बर्खास्त पुलिसकर्मी भी रहे साथ
दो जिलों से आवेदन के चलते बर्खास्त किए गए पुलिसकर्मी भी यूकेडी के प्रदर्शन में शामिल रहे। उनका जुलूस अलग रहा, लेकिन रिस्पना बैरियर पर वे यूकेडी के जुलूस के साथ आ गए।

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें नियुक्ति देने की मांग उठाई। पुलिस को इन बर्खास्त जवानों को काबू करने में भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। उन्हें भी पुलिस लाइन ले जाकर छोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed