फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKD in lok sabha election

हर सीट पर इस 'पार्टी' के होंगे चार प्रत्याशी

Thu, 03 Apr 2014 08:37 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Apr 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
UKD in lok sabha election

उत्तराखंड क्रांति दल के धड़ों में एकता को लेकर चल रही वार्ता के बीच बुधवार को एक नया धड़े का गठन हो गया है।

विज्ञापन


एकता की वार्ता असफल
दल के संस्थापक सदस्य राणा रणवीर सिंह के नेतृत्व में बना उत्तराखंड क्रांति दल यूनाइटेड पांचों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा। इसके अलावा अन्य तीन धड़ों में एकता की वार्ता सफल होते नहीं दिख रही है।

पढ़ें, देहरादून के इस स्कूल में पढ़ेगी गांधी परिवार की बेटी
विज्ञापन


ऐसे में अब उक्रांद के चार प्रत्याशी हर सीट पर भाजपा कांग्रेस को चुनौती देते दिखेंगे। उत्तराखंड क्रांति दल के नाम से लोकसभा चुनाव में उतरने की होड़ पार्टी के धड़ों में मची हुई है। राणा रणवीर सिंह 1979 से उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर दल से हुए अलग

UKD in lok sabha election

2012 में पार्टी के विधानसभा टिकट न मिलने से नाराज रणवीर दल से अलग हो गए थे। उनकी नाराजगी लोकसभा चुनाव आते ही और बढ़ गई और उन्होंने एक नया यूनाइडेट धड़ा बना लिया।

पढ़ें, एनडी तिवारी से परेशान हैं कांग्रेस आलाकमान

खुद टिहरी लोकसभा चुनाव प्रत्याशी राणा ने बताया कि दल पांचों सीटों पर चुनाव में उतरेगा। उन्होंने उक्रांद के सभी वरिष्ठ नेताओं को दल के विघटन का जिम्मेदार ठहराया है।

इससे पहले 28 मार्च को उक्रांद के दो धड़े डेमोक्रेटिक और प्रजातांत्रिक का आपस में विलय कर पांचों सीटों पर चुनाव की तैयारी कर चुका है।

दोनों धड़ों के दस प्रत्याशी

UKD in lok sabha election

उधर, पार्टी के सबसे बड़े धड़ों काशी सिंह ऐरी और त्रिवेंद्र पंवार में एकता की कोई स्थिति नहीं बनता दिख रही है, जिससे दस प्रत्याशी दोनों धड़ों के चुनाव में उतरेंगे।

पौने दो फीसदी मत बटेंगे सभी में
पार्टी के खाते में 2012 विधानसभा चुनावों में हिस्सेदारी पौने दो फीसदी मत आए थे। अब उन मतों के लिए चार धड़े चुनाव लड़ेंगे।

पढ़ें, सपा का ये कार्ड खत्म करेगा मोदी की लहर का असर!

हालांकि सभी धड़े अपना प्रदर्शन दूसरे से बेहतर होने की बात कर रहे हैं, लेकिन मौजूदा परिस्थिति में जीतना तो दूर दूसरे दलों के प्रत्याशियों का गणित तक बिगाड़ने की स्थिति में दल नहीं दिख रहा है।

ये है उक्रांद का हाल

UKD in lok sabha election

  • उक्रांद (ऐरी) अब तक तीन प्रत्याशी उतारे
  • उक्रांद (पंवार) अब तक दो प्रत्याशी उतारे
  • उक्रांद (डेमोक्रेटिक) प्रत्याशी पैनल किया तैयार
  • उक्रांद यूनाइडेट दो प्रत्याशी उतारे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed