{"_id":"5762bb074f1c1b966d11b908","slug":"ukd-demand-probe-of-school-land-capture","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लगी करोड़ों की जमीन कब्जे की हो जांच: उक्रांद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से लगी करोड़ों की जमीन कब्जे की हो जांच: उक्रांद
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 16 Jun 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी विधानसभा स्थित कौशल प्रसाद जूनियर हाई स्कूल के साथ लगी करोड़ों की सरकारी भूमि पर कब्जे का आरोप लगाते हुए उक्रांद ने भाजपा और कांग्रेस का पुतला दहन किया। दल मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहा है। आरोप है कि बाहरी भू माफिया ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ मिलकर इस जमीन पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग पर आठ जून से स्थानीय लोगों के साथ आंदोलन कर रहे हैं। उक्रांद का कहना है कि चार दिन के क्रमिक अनशन के बावजूद किसी अधिकारी या नेता ने मामले की जांच के लिए कदम नहीं उठाए।
विज्ञापन
भू माफियाओं से मिलीभगत का आरोप
इससे स्पष्ट है कि कुछ अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी भू माफियाओं से मिले हैं। दल का कहना है कि भू माफिया फर्जी दस्तावेज से सरकारी जमीन कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहा है। जिसका विरोध क्षेत्रवासी कर रहे हैं। मामले की जांच की मांग पर दल के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों साथ बृहस्पतिवार को दिलाराम चौक पर कांग्रेस और भाजपा का पुतला दहन किया।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यकर्ता कांग्रेस-भाजपा जवाब दो, सरकारी भूमि का हिसाब दो के नारे लगा रहे थे। मौके पर उक्रांद केंद्रीय महामंत्री जयप्रकाश उपाध्याय, कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजय छेत्री, अनीता घिमिरे, सुदेश घिमिरे, मीनू बोहरा, गंगा थापा, नीलम राणा, गीता बिष्ट, उमा शर्मा, सुभाष जोशी, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।