उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने मंगलवार को उत्तराखंड में पार्टी के 21 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी। इस दौरान ऊधमसिंह नगर से पांच, हरिद्वार से चार, देहरादून से तीन, उत्तरकाशी और चमोली जिले से दो-दो उम्मीदवारों की घोषणा की गई। जबकि पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल से एक-एक प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए।
उत्तराखंड क्रांति दल ने किया 21 प्रत्याशियों का एलान, देखें सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मीडिया प्रभारी सुनील ध्यानी ने बताया कि मंगलवार को पिथौरागढ़ में केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी और संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी ने 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
ऊधमसिंह नगर
शिव कुमार सिंह- काशीपुर
बीडी कांडपाल- रुद्रपुर
डॉ. हेम बुधलाकोटी- सितारगंज
अब्दुल फरीद- खटीमा
डॉ. संजय ग्रोवर- किच्छा
आगे देखें उम्मीदवारों की सूची
हरिद्वार
आदेश मारवाड़ी- हरिद्वार
नितिन सैनी- पिरान कलियर
संजय सिंह- खानपुर
सुभाषचंद्र राठौर- हरिद्वार ग्रामीण
देहरादून
रामानंद चौहान- चकराता
मनोज कुमार राजपूत- राजपुर रोड
बिलास गौड़- कैंट
आगे देखें उम्मीदवारों की सूची
उत्तरकाशी
रणवीर राणा- यमुनोत्री
विष्णुपाल सिंह रावत- गंगोत्री
चमोली
देवेंद्र सिंह नेगी- बद्रीनाथ
केएल साह- थराली)
बुद्धि सिंह पुंडीर - टिहरी गढ़वाल
पिथौरागढ़
लाल सिंह- धारचूला
जीवन भारती- बागेश्वर
पौड़ी गढ़वाल
सुबोध पोखरियाल- चौबट्टाखाल
उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी इससे पहले दो सूची में 37 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। शेष 12 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी।