फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UK Board Result 2026 Dehradun 23 students secured merit in class 10th and 9 in class 12th

UK Board Result: 10वीं में 23 तो 12वीं में दून के नौ बच्चों ने बनाई मेरिट लिस्ट में जगह, ये रहे टॉप 10 होनहार

Sat, 25 Apr 2026 09:55 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Renu Saklani Updated Sat, 25 Apr 2026 09:55 PM IST
सार

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। 10वीं में 23 तो 12वीं में दून के नौ बच्चों ने मेरिट में जगह बनाई। टॉप टेन में हाईस्कूल  के तीन और इंटरमीडिएट में केवल एक छात्र ही स्थान बना पाया।

विज्ञापन
UK Board Result 2026 Dehradun 23 students secured merit in class 10th and 9 in class 12th
रिजल्ट आने के बाद छात्रों में खुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हाईस्कूल (10वीं) में देहरादून का कुल रिजल्ट भले ही सबसे कम रहा हो लेकिन यहां के छात्रों ने मेरिट में खूब स्थान पाए हैं। बोर्ड की ओर से जारी शीर्ष 25 रैंक में हाईस्कूल में देहरादून के कुल 23 बच्चों ने जगह बनाई है। 207 छात्रों की इस सूची में टॉप 10 में भी देहरादून जिले के तीन छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

विज्ञापन

इंटरमीडिएट की शीर्ष 25 रैंक की मेरिट में नौ छात्र-छात्राएं ही देहरादून के हैं। जबकि, यह लिस्ट 125 छात्रों की है। इंटरमीडिएट में टॉप 10 में देहरादून का केवल एक छात्र ऋषिकेश निवासी आर्यन है जो कि दूसरे नंबर पर है। हाईस्कूल की बात करें तो पांच, छह, नौ, 10, 11 पर दो, 12, 13, 14 से 18 पर एक-एक, 21 पर दो, 22 पर एक और 25वें नंबर पर संयुक्त रूप से तीन छात्र-छात्राएं जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। जिले के टॉपर में 10वीं कक्षा में आदित्य विश्वकर्मा ने 96.8 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप किया है। आदित्य कैनफील्ड स्कूल क्लेमेंटटाउन के छात्र हैं।

विज्ञापन


दूसरे पर हिल ग्रीन स्कूल अंबीवाला की आरोही और तीसरे पर संत पॉल स्कूल क्लेमेंटटाउन के अखिल नौटियाल का नाम है।इसी तरह 12वीं में जिले के तीन टॉपर में पहले स्थान पर आर्यन 97.8 फीसदी अंक लेकर आए हैं। दूसरे पर डीएवी इंटर कॉलेज की मानसी हैं। मानसी को 94.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। जबकि, तीसरे नंबर पर गौरव कुमार प्रजापति हैं। एसवीएमआईसी आवास विकास ऋषिकेश के गौरव को 94 फीसदी अंक मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने बनाई मेरिट में जगह

हाईस्कूल

जिले में रैंक प्रदेश में रैंक नाम स्कूल प्रतिशत
01 05 आदित्य कुमार विश्वकर्मा कैनफील्ड हायर सेकेंडरी स्कूल क्लेमेंटटाउन 96.80
02 06 आरोही हिलग्रीन पब्लिक स्कूल अंबीवाला प्रेमनगर 96.60
03 09 अखिल नौटियाल सेंट पाल हाईस्कूल 95.80
04 10 मानवी खत्री- शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल- 95.60
05 11 कार्तिक त्यागी अभिनव चिल्ड्रन्स एकेडमी बालावाला 95.40
05 11 सत्यम कुमार राजकीय इंटर कॉलेज पटेलनगर 95.40
06 12 अमन शर्मा सारा देवी इंटर कॉलेज दीपनगर 95.20
07 13 सक्षम एसवीएमआईसी आवास विकास ऋषिकेश- 95
08 14 मानसी सेंट जाॅर्ज एकेडमी हाईस्कूल नवादा- 94.80
09 15 साक्षी पीएमश्री जीआईसी मालदेवता 94.60
10 16 अक्षिता गैरोला एसवीएमआईसी आवास विकास ऋषिकेश 94.40
11 17 आर्नव बसलियाल एसवीएमआईसी आवास विकास ऋषिकेश 94.20
12 18 आवेश सेंट पाल हाईस्कूल 94
13 20 निखिल रतूड़ी एसवीएमआईसी आवास विकास ऋषिकेश 93.60
14 21 अभिनव चौहान द्रोण चिल्ड्रन एकेडमी बारूवाला भानियावाला 94.40
14 21 अभिषेक राणा- एसवीएमआईसी आवास विकास ऋषिकेश 93.40
15 22 अंशुल खोयल हिल ग्रीन पब्लिक स्कूल अंबीवाला 93.20
16 24 गर्वित क्रिसलिस स्कूल 92.80
16 24 शिवानी सेमवाल एसवीएमआईसी आवास विकास ऋषिकेश 92.80
17 25 अक्षिता नेगी हिल क्वीन पब्लिक स्कूल नथुवावाला 92.60
17 25 नंदनी कुमारी स्नेहा दून एकेडमी- 92.60
17 25 श्रुति सूद एसजीएनपी महिला इंटर कॉलेज खुड़बुड़ा 92.60
17 25 सांची चोपड़ा एसवीएमआईसी आवास विकास 92.60

 

इंटरमीडिएट

1- 2 आर्यन- एसवीएमआईसी आवास विकास ऋषिकेश 97.80
2 14 मानसी डीएवी इंटर कॉलेज 94.60
3 17 गौरव प्रजापति एसवीएमआईसी आवास विकास ऋषिकेश 94
4 20 प्रियांशी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नथुवावाला 93.40
5 21 शिवम जोशी -एसवीएमआईसी बाबूगढ़ विकासनगर 93.20
5 21 उर्वशी चौहान एसवीएमआईसी बाबूगढ़ विकासनगर 93.20
6 23 हिमांशु गुप्ता एसवीएमआईसी आवास विकास ऋषिकेश 92.80
7 25 अनुष्का जुगरान राजकीय इंटर कॉलेज ऋषिकेश 92.40
7 25 अनामिका रतूड़ी- एसवीएमआईसी 92.40

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed