फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UK Board 2020: Remaining Board exams of class 10th and 12th from today

उत्तराखंड बोर्ड 2020 : रुकी हुईं परीक्षाएं आज से शुरू, कंटेंनमेंट जोन में बाद में कराई जाएगी परीक्षा

Mon, 22 Jun 2020 02:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 22 Jun 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
UK Board 2020: Remaining Board exams of class 10th and 12th from today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की रुकी हुईं परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। ये परीक्षाएं 25 जून को समाप्त होंगी। परीक्षा से पूर्व परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज किया गया है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सीटिंग प्लान बनाया गया है। वहीं, कंटेंनमेंट जोन के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा बाद में कराई जाएगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि सोमवार को हाईस्कूल में उर्दू विषय एवं इंटरमीडिएट में जीव विज्ञान, कृषि गणित और प्रारंभिक सांख्यिकी पंचम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग एक के लिए), कृषि रसायन विज्ञान दशम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए) होनी है। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह नौ बजे से शुरू हुई और इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर दो बजे से हुई । 
विज्ञापन


कंटेंनमेंट जोन के परीक्षा केंद्रों में बाद में होगी परीक्षा

बोर्ड सचिव ने बताया कि प्रदेश भर में अभी तक 89 कंटेंनमेंट जोन घोषित हैं। जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया वह कंटेंनमेंट जोन के परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या का पता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही प्रदेश सरकार कंटेंनमेंट जोन की नई सूची जारी करेगी, यदि परीक्षा केंद्र कंटेंनमेंट जोन से बाहर हो जाएंगे तब उन परीक्षा केंद्रों में परीक्षा कराई जाएगी। इस दौरान बाकी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होती रहेगी और बाद में मूल्यांकन भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed