फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ujjaini express coach derailed

पटरी से उतरे उज्जैनी एक्सप्रेस के दो कोच

Tue, 24 Jun 2014 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 Jun 2014 05:25 PM IST
विज्ञापन
ujjaini express coach derailed

शंटिंग के दौरान दून रेलवे स्टेशन पर उज्जैनी एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतर गए।

विज्ञापन


दोनों कोच करीब दो सौ मीटर तक घिसटते हुए गए। अचानक हुए हादसे से स्टेशन पर अफरातफरी मच गई, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

देर रात तक दोनों कोच को पटरी पर लाने की कोशिश जारी थी। मध्य प्रदेश से सोमवार शाम सात बजे उज्जैनी एक्सप्रेस दून स्टेशन पहुंची। ट्रेन से सभी यात्री उतर चुके थे।

नियमित जांच में दो कोच डैमेज पाए गए। इन्हें ट्रेन से अलग कर यार्ड पर ले जाया गया।

पटरी से उतर गए दोनों कोच

ujjaini express coach derailed

रात आठ बजे जगह बनने पर दोनों कोच को सिंक लाइन पर ले जाने के लिए इंजन से जोड़ा गया। इंजन ने कोच को खींचना शुरू किया ही था कि दोनों कोच पटरी से उतर गए।

 एक कोच के पहिये यार्ड के बायीं ओर तो दूसरे के दाहिनी ओर जाकर पटरी के किनारे फंस गए। इस दौरान धमाके सी तेज आवाज से स्टेशन पर खड़े यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

उस वक्त स्टेशन पर 08:30 पर रवाना होने वाली हावड़ा एक्सप्रेस और 10:50 पर जाने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर खड़ी थी। हड़बड़ी में दोनों ट्रेनों के यात्री भी उतरकर प्लेटफार्म पर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दून स्टेशन से रवाना होनी थी ट्रेन

ujjaini express coach derailed

स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के निरीक्षक डीके राणा, जीआरपी एसओ आरपी सती समेत कई अधिकारी तकनीकी टीम के साथ यार्ड पर पहुंचे।

देर रात तक कोच को पटरी पर लाने के प्रयास किए जा रहे थे। इस ट्रेन को मंगलवार सुबह दून स्टेशन से रवाना होना था।

अधिकारियों के मुताबिक, अब सुबह निर्धारित समय छह बजे ट्रेन को रवाना करने में दिक्कत आ सकती है।

विज्ञापन

आपस में उलझते रहे अधिकारी

ujjaini express coach derailed

घटना पर रेलवे के विभिन्न अनुभागों के कर्मचारी एक-दूसरे पर आरोप मढ़कर आपस में उलझते नजर आए।

सूत्रों के मुताबिक, प्राथमिक जांच में कैरिज एंड वैगन, आपरेशन डिपार्टमेंट (ट्रैक स्टाफ), मेंटेनेंस (मैकेनिकल) और लोको अनुभाग (ड्राइवर) आदि अनुभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है।

मुरादाबाद रेल मंडल को घटना की जानकारी दे दी गई है।

ट्रेनों का आवागमन प्रभावित
कोच के पटरी से उतरने पर विभिन्न ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। हावड़ा एक्सप्रेस निर्धारित समय से आधा घंटे, दिल्ली जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस करीब 35 मिनट बाद रवाना हो पाई।

दून की ओर आने वाली ट्रेनों को हर्रावाला और डोईवाला स्टेशन पर रोक लिया गया। इससे 09:10 बजे दून स्टेशन पहुंचने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे बाद भी दून स्टेशन पर नहीं पहुंच पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed