फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UG admissions in colleges affiliated to Garhwal University will be done through Samarth portal Uttarakhand

Dehradun: छात्रों के लिए जरूरी खबर...अब गढ़वाल विवि से संबद्ध कॉलेजों में समर्थ पोर्टल से होंगे यूजी के दाखिले

Fri, 05 Jul 2024 01:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 05 Jul 2024 01:55 PM IST
सार

सीयूईटी प्रवेश परीक्षा से होने वाले पंजीकरण समर्थ पोर्टल के माध्यम से होंगे। जबकि, विवि के तीनों परिसरों में पिछले तीन सालों से समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही प्रवेश पंजीकरण किए जाते रहे हैं। कॉलेजों में यह व्यवस्था नहीं थी।

विज्ञापन
UG admissions in colleges affiliated to Garhwal University will be done through Samarth portal Uttarakhand
गढ़वाल विवि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अगर आप हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम में प्रवेश चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए खास है। अब इन महाविद्यालयों में दाखिले के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन करना होगा। जबकि, स्नातकोत्तर स्तर के प्रवेश विवि की ओर से प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे।

विज्ञापन


यह फैसला बृहस्पतिवार को विवि और पोर्टल के अधिकारियों के बीच हुई ऑनलाइन बैठक में लिया गया। राजधानी की बात करें तो यहां डीएवी पीजी कॉलेज, डीबीएस पीजी कॉलेज, एमकेपी पीजी कॉलेज और एसजीआरआर पीजी कॉलेज विवि से संबद्ध हैं।
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि स्नातक स्तर पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित सीयूईटी प्रवेश परीक्षा से होने वाले पंजीकरण समर्थ पोर्टल के माध्यम से होंगे। जबकि, विवि के तीनों परिसरों में पिछले तीन सालों से समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही प्रवेश पंजीकरण किए जाते रहे हैं। कॉलेजों में यह व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबद्ध महाविद्यालयों से जानकारी मांगी गई
बैठक में पंजीकरण में आने वाली परेशानियों पर भी चर्चा की गई। छात्र कल्याण के डीन प्रो. महावीर सिंह नेगी ने बताया, छात्रों को पोर्टल पर पंजीकरण करते समय परेशानी न हो इसके लिए संबद्ध महाविद्यालयों से जानकारी मांगी गई है। जबकि, प्रवेश पंजीकरण से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। बैठक में विवि के सभी संकायाध्यक्ष, परिसर निदेशक, कुल सचिव, वित्त अधिकारी, उप कुल सचिव (लीगल), उप कुल सचिव वित्त, परीक्षा नियंत्रक समेत महाविद्यालयों के प्राचार्य शामिल हुए।
 

पोर्टल पर जानकारी अपलोड होने के बाद ही शुरू होगा पंजीकरण
विवि की ओर से सभी संबद्ध महाविद्यालयों से गूगल फॉर्म के जरिए जानकारी मांगी गई हैं। महाविद्यालय से जुड़ी सभी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करना बड़ी चुनौती होगी। ऐसे में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने में थोड़ा समय लग सकता है। पोर्टल पर सभी जानकारी अपलोड होने के बाद ही पंजीकरण शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Roorkee: आश्रम से भागी दो बच्चियां... पुलिस को बताया- रोज होती है मारपीट, बोली- छोटी बहन को भी मारते हैं बहुत

फीस बंटवारा भी बनेगा सिर दर्द
अभी तक संबद्ध महाविद्यालयों की ओर से पंजीकरण करने के बाद सीधे फीस अपने स्तर पर जमा की जाती थी, लेकिन अब समर्थ पोर्टल पर ही फीस का भुगतान करना होगा। ऐसे में विवि और महाविद्यालयों में फीस बंटवारे को लेकर बड़ी समस्या आ सकती है। महाविद्यालय के खाते में फीस आने के बाद ही बच्चे को प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed