{"_id":"6687838725e23f44a704f2bd","slug":"two-minor-girls-ran-away-from-the-ashram-told-the-police-that-they-are-beaten-up-every-day-laksar-roorkee-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: आश्रम से भागी दो बच्चियां... पुलिस को बताया- रोज होती है मारपीट, बोली- छोटी बहन को भी मारते हैं बहुत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: आश्रम से भागी दो बच्चियां... पुलिस को बताया- रोज होती है मारपीट, बोली- छोटी बहन को भी मारते हैं बहुत
Fri, 05 Jul 2024 10:59 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 05 Jul 2024 10:59 AM IST
सार
बच्चियों ने बताया कि आश्रम में उनकी बुरी तरह से पिटाई होती है। 12 वर्षीय बच्ची ने आश्रम में मौजूद अपनी छोटी बहन से भी मारपीट की बात पुलिस को बताई।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लक्सर के गांव में निर्धन बच्चों के लिए चल रहे आश्रम से दो बच्चियां सैदाबाद गांव में ग्रामीण के घर पहुंचीं। बच्चियों को डरा सहमा देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को बताया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चियों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
शामली की 12 वर्षीय और दिल्ली की छह वर्षीय, दो बालिकाएं भागकर सैदाबाद गांव में ग्रामीण के घर पहुंचीं। बच्चियों ने बताया कि आश्रम में उनकी बुरी तरह से पिटाई होती है। 12 वर्षीय बच्ची ने आश्रम में मौजूद अपनी छोटी बहन से भी मारपीट की बात पुलिस को बताई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand By-Election: भाजपा केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी आज करेंगे मंगलौर में सभा, सीएम भी होंगे शामिल
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों बच्चियों के अलावा आश्रम से शामली वाली बच्ची की बहन को अपने साथ ले लिया है। आश्रम संचालिका के पति को भी हिरासत में लिया गया है। संचालिका के साथ ही बच्चियों के परिजन भी बुलाए गए हैं। एसएसआई मनोज गैरोला का कहना है कि बच्चियों के परिजन आ रहे हैं। यदि वे तहरीर देंगे तो पुलिस कार्रवाई करेगी।