फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   udhav thakre reached uttarakhand small village

उत्तराखंड के एक छोटे से गांव में ये क्या करने पहुंच गए शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे

Wed, 08 Nov 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी)
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी) Updated Wed, 08 Nov 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
udhav thakre reached uttarakhand small village
udhav thakre - फोटो : google

शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अचानक उत्तराखंड के एक छोटे से गांव में पहुंच गए। यहां तक कि उन्होंने मीडिया को अपने इस दौरे की तस्वीरें भी नहीं लेने दी।

विज्ञापन


शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने तीन दिन के प्रवास पर परिवार के साथ कैंपटी पहुंचे। यहां एक पांच सितारा होटल में ठहरे ठाकरे जब होटल से बाहर निकलकर पास के ही एक गांव में पहुंचे, जहां वह पहाड़ी कलाकृति से बने मकान देखकर खासे आनंदित हो उठे।
विज्ञापन


शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे तीन दिन के प्रवास पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे कैंपटी में स्थित पांच सितारा होटल जे डब्ल्यू मैरियट पहुंचे। सोमवार शाम चार बजे ठाकरे अपने परिवार के साथ सैंजी गांव पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

udhav thakre reached uttarakhand small village
udhav
जहां उन्हें पहाड़ी कलाकृति से बने लकड़ी के भवन देखकर उनकी खूब तारीफ की। गांव के खजान सिंह रावत ने उन्हें पहाड़ी व्यंजन अर्से भी परोसे। उसके स्वाद की उन्होंने काफी तारीफ की। ग्रामीणों ने ठाकरे परिवार के स्वागत में तांदी नृत्य का भी प्रदर्शन किया।

हालांकि ठाकरे के सुरक्षाकर्मियों ने किसी को भी उनके आसपास नहीं आने दिया और न ही किसी को उनका फोटो खींचने दी, जिससे लोग मायूस भी हुई।

बताया गया कि ठाकरे अपने परिवार के साथ कैंपटी होटल में तीन दिन तक रुकेंगे। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने मीडिया से भी दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed