फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UCC: Number issued to solve doubts and questions

यूसीसी : शंकाओं और सवालों के हल के लिए जारी हुआ नंबर

Thu, 06 Feb 2025 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
UCC: Number issued to solve doubts and questions
Iअभियोजन विभाग के नंबर पर 9455286881 पर व्हाट्सएप के माध्यम से कर सकते हैं सवाल
विज्ञापन

I

Iडीआईटी विश्वविद्यालय में अभियोजन विभाग के अधिकारियों ने आयोजित की कार्यशालाI
Iसमान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर किसी के मन में शंका या सवाल है तो अब वह सीधे फोन से भी जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए अभियोजन की ओर से 9455286881 मोबाइल नंबर जारी किया गया है। इस पर व्हाट्सएप के माध्यम से सवाल पूछा जा सकता है।I
Iसवाल है तो पूछें शीर्षक से इस पर संपर्क किया जा सकता है। अभियोजन विभाग ने वन नेशन वन कोड पहल शुरू की है। इसके संबंध में विभाग के अधिकारियों ने डीआईटी विश्वविद्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें संयुक्त निदेशक विधि गिरीश चंद्र पंचोली समेत कई अधिकारियों ने यूसीसी के संबंध में जानकारी दी। संयुक्त निदेशक पंचोली ने यूसीसी की आवश्यकताओं के विषय पर जानकारी दी। आखिर क्यों यह कानून आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने वहां मौजूद छात्रों से आग्रह किया कि वह इस कानून को समझें और समाज में किसी के मन में कोई भ्रांति पैदा हो रही है हो तो उसे दूर करें।I
विज्ञापन

Iएसपी विकासनगर रेणु लोहानी ने यूसीसी में महिलाओं के अधिकारों के संबंध में जानकारी दी। विशेष लोक अभियोजक पंकज कुमार राय ने भारत में नागरिक कानूनों के इतिहास और इनके विकास के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि संविधान सभा में समान नागरिक संहिता की आवश्यकता को बताया गया था, लेकिन उस वक्त की सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए इसे आने वाली सरकारों ने छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iविशेष अभियोजक ममता मनादुली ने भी संहिता के विभिन्न प्रावधानों से परिचित कराया। सहायक अभियोजन अधिकारी भानु प्रताप बिष्ट ने यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण व पंजीकरणकर्ताओं के कर्तव्यों की जानकारी दी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed