Uttarakhand Board Result 2021: नतीजे जारी, यहां जानिए कितने छात्रों को मिली फर्स्ट और सेकेंड डिवीजन
पिछले रिजल्ट के आधार पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल जारी किया गया है। इस साल 12वीं कक्षा में 1.24 लाख और दसवीं कक्षा में 1.48 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल जारी कर दिया है। छात्र-छात्राएं परीक्षाफल वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in, uaresults.nic.in या फिर https://results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
UBSE UK Board Result 2021 : 10वीं में लड़के तो 12वीं में लड़कियां रहीं आगे, पिछले साल छात्राओं ने मारी थी बाजी
बता दें कि परीक्षाफल रामनगर के बोर्ड कार्यालय से जारी किया गया है। इस साल कोरोना संक्रमण की वजह से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था।
पिछले परीक्षाफल के आधार पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल जारी किया गया है। इस साल 12वीं कक्षा में 1.24 लाख और दसवीं कक्षा में 1.48 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया।
कितने छात्रों को मिली फर्स्ट और सेकेंड डिवीजन
इस साल हाईस्कूल की परीक्षा में 1,47,725 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें से 1,46,386 उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। हाईस्कूल का कुल परीक्षाफल 99.09 प्रतिशत रहा है। जिसमें छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.30 तथा छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.86 है।
जिसमें 23,688 परीक्षार्थी डिस्टिंक्शन के साथ पास हुए हैं। 76,768 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं और 45,589 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार 1,21,705 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। जिसमें से 1,21,171 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। इनका कुल परीक्षाफल 99.56 प्रतिशत रहा। जिसमें छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.40 तथा छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.71 रहा।
इंटरमीडिएट में 20,955 परीक्षार्थी डिस्टिंक्शन के साथ पास हुए हैं। वहीं 63,901 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं और 33,571 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।