फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Typhoid knocks, cases of vomiting and diarrhea also increase

Dehradun News: टाइफाइड ने दी दस्तक, उल्टी और दस्त के मामले भी बढ़े

Thu, 12 Jun 2025 01:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 12 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Typhoid knocks, cases of vomiting and diarrhea also increase

विज्ञापन
मानसून सीजन से पहले टाइफाइड ने दस्तक दे दी है। उप जिला अस्पताल में रोजाना पांच मरीज टाइफाइड से ग्रस्त पाए जा रहे हैं। वहीं, लगातार गर्मी बढ़ने के साथ सामान्य उल्टी और दस्त के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। अस्पताल में रोजाना 35 मरीज उल्टी-दस्त की शिकायत के साथ उपचार के लिए आ रहे हैं। इनमें से करीब आधे बच्चे हैं।

पछवादून में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। गर्मी बढ़ने के साथ उल्टी और दस्त के मामले भी बढ़ रहे हैं। उप जिला अस्पताल में सामान्य रोग की ओपीडी में रोजाना 20 और बाल रोग की ओपीडी में 15 मरीज उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर आ रहे हैं। उल्टी और दस्त के चार से पांच मरीजों को भर्ती भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




वहीं, मानसून सीजन अभी शुरू नहीं हुआ है। लेकिन, टाइफाइड के मामले आने शुरू हो गए। हालांकि, टाइफाइड से ग्रस्त मरीजों को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि तापमान में वृद्धि से बैक्टीरिया और वायरस को पनपने के अनुकूल वातावरण मिल जाता है। वहीं, भोजन और पानी के बैक्टीरिया और वायरस के संपर्क में आने से उल्टी, दस्त, टाइफाइड और पीलिया जैसे संक्रमण की आशंका भी बढ़ती है। बताया बताया कि कुछ एहतियात बरत कर संक्रमण की आशंका को कम किया जा सकता है।



---

कैसे करें बचाव



- पानी उबालकर या फिल्टर कर पीएं



- बाहर खुले में रखे खाद्य पदार्थ और फास्ट फूड का सेवन न करें

- कुछ-कुछ देर बाद पानी पीते रहें

- हल्का और सुपाच्य भोजन करें



- भोजन में तरल खाद्य पदार्थ अधिक शामिल करें



- बाहर से घर आने के बाद हाथ जरूर धोएं

- उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर ओआरएस या नमक, चीनी के घोल वाला पानी पीते रहें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed