फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Accident News: Two youths of Himachal died in a road accident

Dehradun News: कार और ट्रैक्टर ट्राॅली की जबरदस्त भिडंत, हिमाचल के दो युवकों की मौत

Sun, 18 Jun 2023 03:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 18 Jun 2023 03:52 PM IST
सार

कार सवार केदारनाथ से चंडीगढ़ जा रहे थे। कार में कुल पांच लोग सवार थे। सुबह करीब 5:45 बजे धर्मावाला चौक के समीप सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राॅली ने कार को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Dehradun Accident  News: Two youths of Himachal died in a road accident
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मावाला चौक पर कार और ट्रैक्टर ट्राॅली की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में कार सवार दो अन्य युवक घायल हो गए, जबकि एक को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रैक्टर का चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। सभी कार सवार हिमाचल के कांगडा जिले के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार सवार केदारनाथ से चंडीगढ़ जा रहे थे। कार में कुल पांच लोग सवार थे। सुबह करीब 5:45 बजे धर्मावाला चौक के समीप सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राॅली ने कार को टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि सूचना मिलने ही धर्मावाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे सभी घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

सभी को प्राइवेट वाहन से जिला उप अस्पताल विकासनगर ले जाया गया।

जहां अमन कुमार (30) पुत्र सुशील और रजनीश (27) पुत्र मिलापचंद दोनों निवासी ग्राम सुलहा जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल मुकेश कुमार 31 पुत्र करतार सिंह और विशाल (24) पुत्र विजय कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद दून अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां दोनों का इलाज चल रहा है। अनिल कुमार (30) पुत्र जगतराम को मामूली चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। एहतियात के तौर पर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। तहरीर आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed